प्रधानमंत्री मोदी ने कतर में भारतीय कामगारों के साथ बातचीत की
भारत की छवि दुनिया भर में भारतीयों द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत पर आधारित है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डाऊनटाउन दोहा में मशरब के एक परियोजना स्थल पर भारतीय कामगारों के साथ बातचीत की।
वहां एकत्र कामगारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोहा में पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम आप लोगों से मिलना था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उन मुद्दों से पूरी तरह वाकिफ हैं जिनका आप सामना कर रहे हैं। जब वे कतर के नेतृत्व से मिलेंगे तो उनके सामने इन मुद्दों का उठाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कामगारों के साथ बातचीत के लिए आने से पूर्व इस स्थल पर बने चिकित्सा शिविर का संक्षिप्त दौरा किया, उन्होंने डाक्टरों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।
अपने संबोधन की समाप्ति के बाद, प्रधानमंत्री एक मेज से दूसरी मेज के पास गए और वहां बैठे कामगारों के समूहों से बातचीत की तथा उनमें से कुछ के साथ बैठकर भोजन साझा किया।
I came to Doha in the evening and the first programme on my schedule was to meet you all: PM @narendramodi at the Workers' Camp
प्रधानमंत्री ने श्री अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी
March 20, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।
Heartiest congratulations to Mr. Anutin Charnvirakul on his election as Prime Minister of the Kingdom of Thailand. I look forward to working closely with him. Together, we will further deepen the multifaceted India-Thailand Strategic Partnership. Our ties are rooted in shared…