प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने इजरायल में डेनजिगर फ्लॉवर फार्म का दौरा किया
डेनजिगर फ्लॉवर फार्म में पीएम मोदी को विशेष सम्मान: गुलदाउदी फूल का नाम ‘मोदी’ रखा गया

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने बेन गुरियन हवाई अड्डे से येरूशलम तक रास्ते में डेनजिगर फ्लॉवर फार्म का दौरा किया। डेनजिगर फूलों की कलियों (कट फ्लावर्स) पर शोध, इसके अभिजनन, विकास, प्रसार, और किस्मों के पैदावार आदि की दिशा में काम करता है।

दोनों नेताओं को फूलों की खेती के लिए वहां इस्तेमाल होने वाली अनुसंधान तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। वोलकानी केंद्र (कृषि मंत्रालय का अनुसंधान प्रभाग) के अत्याधुनिक कृषि तकनीकों को भी यहाँ प्रदर्शित किया गया और इसके बारे में बताया गया।

इनमें रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और फसलों की कटाई के बाद की तकनीक शामिल हैं। गुलदाउदी फूल, जिसका नाम ‘मोदी’ रखा गया है, उसका पहला गुच्छा प्रधानमंत्री को प्रस्तुत किया गया।

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Seychelles Honours PM Modi With 'Guardian Of The Blue Horizon' Title

Media Coverage

Seychelles Honours PM Modi With 'Guardian Of The Blue Horizon' Title
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व की विविध संस्कृतियों के सम्मान के महत्‍व को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥