सी-प्लेन में साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम की यात्रा.. नदी के पानी से उड़ान और पानी पर उतरना.. विरलअविस्मरणीय अनुभव: प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन के लिए जलमार्ग का प्रभावी उपयोग अच्छा कदम है: पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अहमदाबाद की साबरमती नदी से धरोई बांध तक सी-प्लेन की यात्रा की। पीएम मोदी ने कहा कि सी-प्लेन से सरकार के भारत की प्रगति के लिए जलमार्गों के उपयोग के संकल्प को बल मिला है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन के लिए जलमार्ग का प्रभावी उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप जैसे द्वीप समूहसमुद्र तटपूर्वोत्तर के प्रदेशबारहमासी नदियाँ, बड़े बांध और जलाशय के ऊपर सी-प्लेन से यात्रा की सुविधा अच्छी तरह से विकसित की जा सकती है।"

 

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में भी सी-प्लेन उपयोगी हो सकता है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy

Media Coverage

The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi