भारत सरकार मछुआरों के सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठा रही है: प्रधानमंत्री मोदी
जीएसटी परिषद में लिए गए निर्णयों के परिणामस्वरूप देशवासियों की दिवाली पहले ही आ गई है: पीएम मोदी
जब लोगों को सरकार में भरोसा होता है और जब नीतियां लोगों के हितो को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, तो यह स्वाभाविक है कि लोग हमें समर्थन देंगेे: प्रधानमंत्री
भारत का आम नागरिक चाहता है कि विकास का फल उन तक पहुंचे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने ओखा और बेट द्वारका के बीच पुल एवं अन्‍य सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पट्टिकाओं का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने द्वारका में आज एक नई ऊर्जा और उत्‍साह देखा। उन्होंने कहा कि जिस पुल की आधारशिला रखी गई है वह हमारी प्राचीन विरासत को नए सिरे से जोड़ने का एक साधन है। उन्‍होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे क्‍योंकि पर्यटन को प्रोत्‍साहित करने के लिए विकास काफी अहम होगा।

प्रधानमंत्री ने याद किया कि कुछ वर्ष पहले बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण किस प्रकार बेट द्वारका के लोगों को कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र का विकास अलग-थलग रहकर नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि यदि हम अधिक से अधिक पर्यटकों को गिर की ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो हमें पर्यटकों को द्वारका जैसे आसपास के अन्‍य जगहों का भ्रमण करने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण से आर्थिक गतिविधियों में सुधार होना चाहिए और इससे विकास का वातावरण समृद्ध होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हम बंदरगाहों का विकास और बंदरगाह-आधारित विकास चाहते हैं क्‍योंकि नीली अर्थव्‍यवस्‍था से भारत की प्रगति को आगे मदद मिलनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार मछुआरों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठा रही है। उन्‍होंने कहा कि काण्‍डला पोर्ट में अप्रत्‍याशित वृद्धि दिख रही है क्‍योंकि इस बंदरगाह में सुधार के लिए संसाधन लगाए गए थे। उन्‍होंने कहा कि अलंग को एक नया जीवन दिया गया है और वहां काम कर रहे श्रमिकों के कल्‍याण के लिए कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार समुद्री सुरक्षा उपकरणों का आधुनिकीकरण कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए इस देवभूमि द्वारका में एक संस्‍थान की स्‍थापना की जाएगी।

कल जीएसटी परिषद की बैठक में आम सहमति से लिए गए निर्णय के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार में भरोसा होता है और जब नीतियां सच्‍चे इरादे से बनाई जाती हैं तो लोगों के लिए यह स्‍वाभाविक है कि वे राष्‍ट्र के बेहतरीन हित में हमारा समर्थन करें।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीबी से मुकाबला करने में मदद करना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का ध्‍यान भारत की ओर आकर्षित किया जा रहा है और लोग यहां निवेश करने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं देख रहा हूं कि गुजरात भारत के विकास में सक्रिय योगदान कर रहा है और इसके लिए मैं गुजरात सरकार को बधाई देता हूं।'

 

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Gyan Bharatam Portal Houses Over 88,800 Manuscripts, Government Informs Lok Sabha

Media Coverage

Gyan Bharatam Portal Houses Over 88,800 Manuscripts, Government Informs Lok Sabha
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने उल्लेख किया कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।

सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

यह सम्मान भारत की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

@UNESCO”