प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया का दौरा किया; मंगोलिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री
श्री मोदी ने गंदन मठ का दौरा किया; हम्बा लामा को एक छोटा सा बोधि वृक्ष उपहार स्वरूप दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया में ग्रेट खुराल को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री एल्बेगदोर्ज से मुलाकात की
श्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी आईसीटी प्रशिक्षण केन्द्र की नींव रखी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया में मिनी नादम महोत्सव में शिरकत की

17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगोलिया पहुंचे। यह उनके तीन देशों के दौरे का दूसरा चरण था। मंगोलिया यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है और इसका अपना एक विशेष महत्व है क्योंकि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

मंगोलिया में 17 मई की सुबह श्री नरेन्द्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और इसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।

दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। श्री मोदी ने मंगोलिया की यात्रा करने का अवसर मिलने पर अपनी ख़ुशी व्यक्त की। श्री मोदी ने मंगोलिया को भारत के एक्ट ईस्ट नीति का भी एक अभिन्न हिस्सा बताया।

श्री मोदी ने आशा जताई कि मंगोलिया के साथ इस ऐतिहासिक सहयोग से आने वाले समय में सीमा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने आशा जताई कि दोनों देशों के बीच साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गंदन मठ का दौरा किया। उन्होंने हम्बा लामा को एक छोटा सा बोधि वृक्ष उपहार स्वरूप दिया । उन्होंने ट्विटर पर अपनी यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।

 

At the Gandan Monastery. Presented a Bodhi Tree Sapling to Hamba Lama. #Mongolia #Buddhism #Monastery

A photo posted by Narendra Modi (@narendramodi) on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया की संसद, ग्रेट खुराल को संबोधित किया।

श्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री एल्बेगदोर्ज से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मंगोल इतिहास पर 13वीं सदी की एक दुर्लभ पांडुलिपि की विशेष रूप से पु‍ननिर्मित प्रतिकृति उपहारस्‍वरूप दी।

राष्ट्रपति एल्बेगदोर्ज ने भी श्री मोदी को एक अनोखा उपहार दिया।

Shri Narendra Modi laid the foundation stone for Atal Bihari Vajpayee IT Training Centre.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया में मिनी नादम महोत्सव में भाग लिया जहां उन्होंने यूचिन नामक वाद्ययंत्र पर अपने हाथ आजमाये।

बाद में, श्री मोदी ने आर्ट ऑफ लिविंग समारोह में लोगों को संबोधित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:

"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"

श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥