प्रधानमंत्री मोदी का विजन प्रेरणादायक और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का कारण है: श्री अमित शाह
यूपी का चुनावी परिणाम ऐतिहासिक है, यह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी के विकासशील विजन की देन है: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका विजन प्रेरणादायक और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य कारण है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मिली जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री के विकासशील विजन की देन है। 

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की जीत प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ और पारदर्शी सुशासन और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। 

गोवा और मणिपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, “मैं भाजपा को लगातार समर्थन देने के लिए गोवा की जनता के प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूं और उन कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं, जो पार्टी की ताकत हैं। मणिपुर में भाजपा का सराहनीय प्रदर्शन उत्तर-पूर्व के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन का प्रमाण है।” 

उन्होंने भाजपा-एसएडी गठबंधन को 10 वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए पंजाब की जनता का भी धन्यवाद दिया और कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनकी जीत पर बधाई दी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India car sales to hit 4.7 million in FY26 despite bumps

Media Coverage

India car sales to hit 4.7 million in FY26 despite bumps
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 16 मार्च 2026
March 16, 2026

Thoughtful Strength: Balancing Security, Growth, and Autonomy Under PM Modi's Leadership