दिल्ली के वैभव कन्नौजिया, ओडिशा के अभिभावक सुजीत कुमार प्रधान, जयपुर की कोमल शर्मा और दोहा के एरोन एबेन ने पीएम मोदी से परीक्षा के लिए प्रेरित रहने के बारे में पूछा।

पीएम मोदी ने उनके सवालों का समाधान किया और कहा, "मोटिवेशन के लिए कोई इंजेक्शन या फॉर्मूला नहीं है। इसके बजाय आप उन चीजों का पता लगाइए जो आपको सहज रूप से प्रेरित करती हैं और उस पर काम कीजिए। पीएम मोदी का मतलब था कि प्रेरणा को Enforce नहीं किया जाता है बल्कि यह स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है।

पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को अपने आस-पास के परिवेश को ऑब्जर्व करने की सलाह दी। उन्होंने कहा," हमें अपने आस-पास के परिवेश को ऑब्जर्व करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें देखना चाहिए कि एक दिव्यांग अपनी कमजोरी पर कैसे विजय पाता है। वे अपनी कमजोरियों को ताकत में कैसे बदलते हैं।"


पीएम मोदी ने मजेदार अंदाज में स्टूडेंट्स से 'एग्जाम' का ही एग्जाम लेने की सलाह दी। उन्होंने अपनी पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' के एक अंश का उल्लेख करते हुए स्टूडेंट्स से कहा, 'एग्जाम' को ही एक चिट्ठी लिख दो, हे डियर एग्जाम! तुम अपने आपको क्या समझते हो। मैंने पूरी मेहनत से तैयारी की है। तुम कौन होते हो मेरा मुकाबला करने वाले। तुम मेरा एग्जाम लेने वाले कौन होते हो, मैं खुद तुम्हारा एग्जाम लूंगा।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"