अब टेक्नोलॉजी विचार की गति से बदल रही है, टेक्नोलॉजी वैश्विक परिवर्तन का प्रमुख साधन है: प्रधानमंत्री मोदी 
हमें 6 R का पालन करने की आवश्यकता है। रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, रिकवर, रिडिजाइन, एण्ड रिमैन्यु्फैक्चरिंग को फॉलो करें, जो हमें ‘आनंद’ के द्वार तक पहुंचा सकता है: पीएम मोदी 
सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रौद्योगिकी का उपयोग विकास के लिए होना चाहिए, विनाश के लिए नहीं: प्रधानमंत्री 
टेक्नोलॉजी की सुलभता और उसके प्रसार ने आम आदमी का सशक्तिकरण किया है और इस सशक्तिकरण को ‘मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ से बढ़ावा मिला है: प्रधानमंत्री मोदी 
भारत स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार की पारिस्थितिकी तैयार कर रहा है, जिससे भारत प्रमुख स्टार्टअप देश बन गया है: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने आधार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि UID अपनी तरह का विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, इससे कई करोड़ की राशि का दुरुपयोग रुका

मेरे लिए बड़े सौभाग्‍य की बात है कि मुझे फिर एक बार आप सबके दर्शन करने का अवसर मिला है।

2016 में His Highness Crown Prince of Abu Dhabhi भारत आए थे। 2017 में हमारे अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण गणतंत्र पर्व के ये मुख्‍य मेहमान थे। शायद कई दशकों के बाद भारत का खाड़ी के देशों के साथ इतना गहरा, इतना व्‍यापक और इतना vibrant नाता बना है।

आज यही वो खाड़ी के अन्य देश , हमारा नाता सिर्फ buyer or seller का नहीं रहा एक partnership का बना है। भारत इस बात के लिए गर्व करता है कि खाड़ी के देशों में 30 लाख से भी अधिक भारतीय समुदाय के लोग यहां की विकास यात्रा में भागीदार हुए है। मैं खाड़ी के देशों का ह्दय से आभार व्‍यक्‍त करता हूं, अभिनंदन करता हूं। उन्‍होंने हमारे देश के 30 लाख से अधिक लोगों को यहां भारत के बाहर जैसे उनका दूसरा घर हो उस प्रकार का उत्‍तम वातावरण दिया है।

भारतीय समुदाय ने भी इसे अपना ही घर मानकर के उसी प्रतिबद्धता के साथ उतने ही परिश्रम के साथ यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के लिए अपने सपनों को भी यहां बोया है। और एक प्रकार से मानव समूह के partnership का एक ये उत्‍तम उदाहरण हम खाड़ी के देशों में अनुभव कर रहें हैं UAE में अनुभव कर रहे हैं। बहुत लोगों को जब आश्‍चर्य हुआ कि ये His Highness Crown Prince ने, जब मैं पिछली बार आया तब Abu Dhabhi में मंदिर बनाने की बात को आगे बढ़ाया। मैं ये इस His Highness Crown Prince का सभी सवा सौ करोड़ हिन्‍दुस्‍तानी की तरफ ह्दय से आभार व्‍यक्‍त करना चाहता हूं। मंदिर का निर्माण और वो भी सद्भावना के सेतु के रूप में।

हम उस परंपरा में पले-बढ़े है। जहां मंदिर ये मानवता का एक माध्‍यम है। Holy place, Humanity का, Harmony का एक Catholic Agent है। और मुझे विश्‍वास है कि स्थापत्य की दृष्टि से, आधुनिक Technology की दृष्‍टि से, Messaging की दृष्‍टि से ये मंदिर अपने आप में एक अनोखा तो होगा ही होगा लेकिन यह विश्‍व समुदाय को वसुधैव -कुटम्‍बकम जिस मंत्र को हम जिए है उस मंत्र का अनुभव कराने का भी अवसर प्राप्‍त होगा। और इसके कारण भारत की एक अपनी पहचान भी बनाने का एक माध्‍यम बनेगा।

मैं मंदिर निर्माण से जुड़े हुए सबसे आग्रह करूंगा कि यहां के शासकों ने भारत के प्रति इतना सम्‍मान जताया है। भारत की सांस्‍कृतिक परंपराओं का इतना गौरव किया है ये हमारी जिम्‍मेदारी है कि हमसे कोई चूक न रह जाए, कोई गलती न हो जाए।

मानवता के उद्धांत आदर्शों और विचारों को कहीं कोई खरोंच न आ जाए इसकी जिम्‍मेवारी इस मंदिर निर्माण से जुड़े हुए और मंदिर से जुड़ने वाले भावी भक्‍तों के लिए भी ये बहुत बड़ी अनिवार्य रहेगी। ऐसी मेरी आप सबसे अपेक्षा है।

आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को पार कर रहा है। ये भारत के लिए सम्‍मान का विषय है कि आज एक विश्‍व स्‍तर के Summit में भारत को विशेष सम्‍मान दिया गया है। मुझे वहां संबोधन करने के लिए निमंत्रण मिला है। यहां आप लोगों के लिए भारत की जानकारी पाना मुश्किल नहीं है। अगर मैं कोई दो चीज बोलूंगा तो आप दस चीज बताएगें इतनी आपको भारत की जानकारी है। और एक प्रकार से यहां पर लघु भारत बसता है। हिन्‍दुस्‍तान में कोई कोना ऐसा नहीं होगा कि जिसका प्रतिनिधित्‍व यहां नहीं होगा और इसलिए भारत किस तेजी से बदल रहा है। सवा सौ करोड़ भारतीय अपने सपनों को पूरा करने के लिए किस आत्‍मविश्‍वास से आगे बढ़ रहे हैं। ये आप भली-भांति अनुभव कर सकते हैं।

हमनें वो दिन भी देखे हैं जब चलो छोड़ो यार, कुछ होने वाला नहीं है। चलो यार बिस्‍तरा उठायो कहीं चले जाओ। निराशा, आशंका, दुविधा ये कालखंड से हम गुजरे हैं।

एक समय था जब देश में से एक आम आदमी सवाल पूछता था कि ये संभव है क्‍या? ये होगा क्‍या? कि हमारे यहाँ भी हो सकता है क्‍या? ऐसे ही सवालों में सामान्‍य मानवी उलझा था। और वहां से चलते-चलते चार साल के भीतर-भीतर देश यहां पहुंचा है कि आज देश ये नहीं पूछ रहा है, ये नहीं सोच रहा है कि होगा कि नहीं होगा। कि क्‍या संभव है या नहीं है। चलो यार दिमाग कौन खपाये उस मन:स्थिति से आज मन:स्थिति यहां पहुंची है। मोदी जी बताओ कब होगा, इस सवाल में शिकायत नहीं है इस सवाल में विश्‍वास है कि होगा तो अभी होगा।

2014 में वैश्विक स्‍तर पर ease of doing business हम 142 नंबर पर खड़े थे। यानि पीछे से गिने तो थोड़ा सरल हो जाएगा आगे से गिने तो बहुत देर लग जाएगी। दुनिया में कभी किसी देश ने इतने कम समय में Ease Of Doing Business में world bank के रिपोर्ट के अनुसार 42 का Jump लगाकर के 100 पर पहुंच जाएगा। लेकिन कोई ये न सोचे कि हम वहां रूकने के लिए आए हैं। हम और अधिक ऊपर जाना चाहते हैं और इसके लिए जहां नीतिगत परिवर्तन करना होगा। जहां रणनीति में परिवर्तन करना होगा। जहां implementation के role map में परिवर्तन करना होगा। जहां संसाधनों की प्रक्रियाओं में परिवर्तन करना होगा। जो भी आवश्‍यक होगा उन कदमों को उठाते-उठाते हुए भारत को जितना हो सके उतना जल्‍दी Global bench mark की बराबरी में लाना है।

Globalization वो चीज ऐसी नहीं है कि हम तो जहां है वहां बैठे और दुनिया से फायदा उठाते चले जाए जी नहीं। Globalization वो चीज है जिसमें इस ग्‍लोब के सभी लोगों ने अपना-अपना दायित्‍व निभाते हुए हर किसी के साथ जुड़ते हुए, हर किसी से सीखते हुए, हर किसी को साथ लेते हुए उन ऊंचाइयों को प्राप्‍त करना है जो दुनिया के आखिरी छोर पर बैठा हुआ देश हो या व्‍यक्ति हो उनके कल्‍याण के लिए भी काम आए और तभी जाकर के तो सच्‍चे अर्थ में वसुधैव कटुम्‍बकम ये हम जीतकर के दिखा सकते हैं।

भारत अपने वैश्चिक दायित्‍व को निभाने के लिए, नियति ने उसके लिए कुछ जिम्‍मेवारिया दी है आज दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी एशिया की सदी है। तो ऐसा तो नहीं है कि वो ऐसे आए, टपक जाएगी और हम हाथ ऐसे करके रहेगें और आ जाएगी।

21वीं सदी एशिया की सदी बनाने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा तत्‍कालीन लाभ हो या न हो। लेकिन लंबे अरसे की भलाई के लिए हमे कदम उठाने होंगे। महात्‍मा गांधी हमेशा श्रेय और प्रिय इसकी चर्चा किया करते थे। क्‍या वो काम करना कि जो प्रिय हो या वो काम करना जो श्रेय हो। हमारी कोशिश ये है कि श्रेयस्‍कर कामों की ओर कदम उठाते चले तत्‍कालीन शायद प्रिय लगे या न लगे लेकिन वो ऐसे श्रेयस्‍कर होंगे कि समय रहते वो प्रिय लगने वाले हैं।

कुछ सार्मथ्‍यवान लोग होते हैं, उनको कोई भी कदम तुरंत प्रिय लगता है। कुछ लोगों को कठिनाई होती है कि थोड़ा देर लगती है। अगर नोटबंदी करता हूं तो देश का गरीब तबका उसको तुरंत समझ आता है। सही दिशा का मजबूत कदम है। लेकिन जिसकी रात की नींद चली गई हो वो दो साल के बाद भी अभी भी रो रहा है।

7 साल से जीएसटी कानून होगा, नहीं होगा चल रहा था, हो गया। अब ये सही है कि हम भी एक मकान में रहते हैं सालों से और दूसरे मकान में जाएं। रात को बड़ी खुशी है आनंद है बढि़या मकान नया बनाया है लेकिन जब सुबह नींद से उठते हैं तो आदतन मजबूरन बायीं ओर बाथरूम समझ कर के वहीं चले जाते हैं और दीवार से टकरा जाते हैं। बाद में पता चलता है ये तो नया घर है यहां बाथरूम right side पर है। ये सबका अनुभव है कि नहीं है। अगर एक इंसान की जिंदगी में भी बदलाव से इतनी कठिनाई होती है तो 70 साल पुरानी व्‍यवस्‍था हो या सवा सौ करोड़ का देश हो आदतें जहन में हों, दो-दो, तीन-तीन पीढ़ी उसी में आदतों में जी हों। उसमें से जब बदलाव लाना है तो कठिनाईया होती है। लेकिन ये श्रेयस्‍कर है।

महात्‍मा गांधी ने जो रास्‍ता दिखाया था वो रास्‍ता है और आज इतने कम समय में जीएसटी की कई कठिनाईयों को दूर करते-करते आज एक व्‍यवस्‍था के तहत स्‍वीकृति पाकर के आगे बढ़ रहा है। देश बदल रहा है।

कल मैं Abu Dhabhi में था कई सारे agreement किए। Lower Zakum Concession agreement middle east upstream के अंदर भारतीय कंपनी का पहली बार निवेश होना ये partnership का एक उज्‍ज्‍वल पहलू शुरू हुआ है। मेरे कहने का तात्‍पर्य इतना ही है कि मैं आज अगले कार्यक्रम के लिए मुझे पहुंचना है। इसलिए लंबा समय आपका नहीं ले रहा हूं। लेकिन आप इतनी बड़ी संख्‍या में आए, इतना प्‍यार दिया, उधर तो मेरी नजर भी नहीं पहुँचती है। मैं आपका ह्दय से बहुत-बहुत आभारी हूं। ये मेरी टूर बड़ी जेट गति वाली टूर है। मैं करीब 70-80 घंटे में, मैं पांच देशों की यात्रा करके वापस लौटने वाला हूं । Jordan, Palestine, Abu-Dhabhi अभी Dubai और यहां कार्यक्रम करने के बाद मुझे Oman जाना है। वहां भी आज बहुत बड़ी मात्रा में भारतीय जन समुदाय का आज शाम मुझे उनके भी दर्शन करने का सौभाग्‍य मिल रहा है। उनको भी कुछ-न-कुछ बाते बतानी हैं। लेकिन मैं फिर एक बार आपका ह्दय से बहुत-बहुत आभार व्‍यक्‍त करता हूं। और मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं जो सपने आप देख रहे हैं। जो सपने आपके स्‍वजन भारत की इस धरती पर देख रहे हैं। हम सब मिलकर के समय-सीमा से पहले उन सपनों को पूरा करके रहेगें। ये विश्‍वास मैं आपको देता हूं फिर एक बार आप सबका बहुत-बहुत धन्‍यवाद। नमस्‍कार।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India identifies 102 GWp floating solar potential, eyes new push for reservoir-based projects

Media Coverage

India identifies 102 GWp floating solar potential, eyes new push for reservoir-based projects
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11, 2026
विकसित भारत की परिकल्पना प्रत्येक राज्य, जिले, प्रखंड और गांव का सामूहिक संकल्प बनना चाहिए: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 70 करोड़ युवाओं को देश की संपत्ति बताया और राज्यों से इस जनसांख्यिकीय लाभांश को विकास लाभांश में बदलने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री ने राज्यों को युवाओं और एमएसएमई के लिए अवसर पैदा करने तथा उन देशों से सक्रिय रूप से निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जिनके साथ भारत ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं
राज्यों को एक ज़िला एक उत्पाद को मजबूत करना चाहिए और रक्षा विनिर्माण में अवसरों का लाभ उठाना चाहिए: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि एआई को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए और लोगों को भविष्य के लिए तैयार कौशल से सुसज्जित किया जाना चाहिए
प्रधानमंत्री ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी जैसी उभरती सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता का उल्लेख किया
प्रधानमंत्री मोदी ने अल नीनो से उत्पन्न चिंताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया और राज्यों से जल संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री/उप राज्यपाल/प्रशासकों ने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यालय में 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी
राज्यों ने वैश्विक भू-राजनीतिक संकट का सामना करने और भारत की क्षमता को मजबूत करने के लिए केंद्र के साथ एकजुटता व्यक्त की
सभी राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों ने बैठक में भाग लिया; पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसमें भाग लिया
बैठक का विषय : विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष बैठक का विषय विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास था। इसमें 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों ने भाग लिया। यह पहला अवसर था जब सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, भारत की विकास गाथा दुनिया को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने आत्मनिर्भरता के प्रति राष्ट्र के संकल्प को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विशेष रूप से वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने सहकारी संघवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना हर राज्य, जिले, प्रखंड और गांव का सामूहिक संकल्प बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने भारत की जनसांख्यिकीय शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के युवा इसकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं, जिसमें लगभग 70 करोड़ भारतीय 25 वर्ष से कम आयु के हैं। इसे जनसांख्यिकीय लाभांश बताते हुए उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे इसे शिक्षा, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की पहल के माध्यम से विकास लाभांश में बदलने पर ध्यान केंद्रित करें जो युवाओं को भविष्य के अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार करे।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में कई देशों के साथ हुए भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए राज्यों को युवाओं और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए अवसर पैदा करने और हितधारकों को इन समझौतों से होने वाले फायदों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राज्यों से सक्रिय रूप से सहयोगी देशों से निवेश आकर्षित करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व वाले विकास पर बल देते हुए, राज्यों से लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया और नारी शक्ति के लिए सुरक्षित तथा संरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने राज्यों से एक ज़िला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल पर ध्यान केंद्रित करने और इसके आसपास निर्यात के अनुकूल रणनीतियों को विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने रक्षा विनिर्माण का एक उभरते क्षेत्र के रूप में उल्लेख किया जहां भारत एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। श्री मोदी ने राज्यों को इसके विकास से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए नीतियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने निवारक उपायों, जागरूकता अभियानों और प्रभावी शासन के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी जैसी उभरती सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने अल नीनो की स्थिति से उत्पन्न चिंताओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और राज्यों से जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक और जैविक खेती की प्रथाओं को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चालू खरीफ सीजन के दौरान किसानों द्वारा 11 लाख टन जैविक खाद की खरीद टिकाऊ कृषि में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने जिला स्तर पर प्रगति का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री मोदी ने विशेष रूप से आकांक्षी जिला मानकों के माध्यम से सुझाव दिया कि इसी तरह कृषि के क्षेत्र में 100 जिलों की पहचान की जानी चाहिए ताकि सकारात्मक परिणाम लाए जा सकें। उन्होंने राज्यों से इस प्रयास में आगे आने का आग्रह किया ताकि महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के माध्यम से एक अभूतपूर्व परिवर्तन हासिल किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत@2047 की परिकल्पना साकार करने के लिए एक निगरानी ढांचे और लक्षित 100-दिवसीय तथा पांच-वर्षीय लक्ष्यों की आवश्यकता पर बल दिया।

निवेश आकर्षित करने के लिए सुशासन, पारदर्शिता और बुनियादी ढांचे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने राज्यों से ब्रांडिंग, कारोबार करने में आसानी और डेटा केंद्रों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। श्री मोदी ने भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक कौशल से लोगों को सुसज्जित करने के लिए अधिक प्रयासों का आह्वान किया।

मुख्यमंत्रियों/उपराज्यपालों/प्रशासकों ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके कार्यालय में 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने वैश्विक भू-राजनीतिक संकट का सामना करने और ऊर्जा आवश्यकताओं के संबंध में भारत की क्षमता को मजबूत करने और इसकी विकास गति को बनाए रखने के लिए केंद्र के साथ एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चर्चा रचनात्मक रही और यह राज्यों की आकांक्षाओं, आशाओं, अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं तथा चुनौतियों को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि सहयोग, नवाचार और विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता के माध्यम से भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत की ओर अपनी यात्रा को गति दे सकता है।