जब सारी राजनीतिक पार्टियां देश हित में एक साथ मिलकर काम करेंगी तो इसके सकारात्मक और अच्छे परिणाम आएंगे: प्रधानमंत्री
मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से उच्च सहयोग भावना के साथ अच्छे, स्वस्थ बहस की उम्मीद करता हूं: प्रधानमंत्री
सरकार किसी भी मुद्दे पर खुली बहस करने के लिए तैयार है: नरेंद्र मोदी

आप सबको नमस्‍कार साथियों।

आज संसद का सत्र प्रारंभ हो रहा है ।

पिछले सत्र में जीएसटी जैसे महत्‍वपूर्ण निर्णय होने के कारण एक देश में एक टैक्‍स व्‍यवस्‍था का जो सपना है, उस दिशा में बड़ा अहम काम सदन ने किया। मैंने उस दिन भी सभी दलों का धन्‍यवाद किया था। देशहित में जब सब दल साथ मिलकर चलते हैं, तो फैसले भी अच्‍छे होते हैं, जल्‍दी होते हैं, परिणाम भी अच्‍छा मिलता है।

इस सत्र में भी बहुत ही अच्‍छी चर्चा होगी।सभी विषयों पर चर्चा होगी। दलों की अपनी, राजनीतिक सोच के आधार पर भी चर्चा होगी। सामान्‍य नागरिक की अपेक्षा व आवश्‍यकताओं के संदर्भ में चर्चा होगी। सरकार की जो सोच है उस पर भी चर्चा होगी और मुझे लगता है कि बहुत ही अच्‍छी Debate भी सत्र में होगी। सभी दलों का बहुत ही अच्‍छा उत्‍तम योगदान भी होगा।

सरकार की तरफ से जो, प्रस्‍तावित कामकाज के विषय हैं , उसे भी पूर्ण करने के लिए सभी दलों को साथ ले करके आगे बढ़ने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। जीएसटी के, काम को आगे बढ़ाने के लिए सभी राज्‍य सरकारों के साथ, उसमें भी, सभी दल एक प्रकार से है ही है, लगातार बैठकें हो रही हैं, सदन के पूर्व भी , सभी दलों के साथ लगातार विचार-विमर्श होता रहा है|

सरकार का यह मत रहा है कि हर विषय के लिए चर्चा के लिए हम तैयार हैं। खुल करके चर्चा हो इसके लिए हम तैयार हैं। और उसके कारण बहुत ही अच्‍छे महत्‍वपूर्ण निर्णय के लिए अनुकूलता बनेगी|

मैं आप सबका बहुत-बहुत धन्‍यवाद करता हूं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Why Amazon, Microsoft, Google are pouring $57 billion to build AI infrastructure in India

Media Coverage

Why Amazon, Microsoft, Google are pouring $57 billion to build AI infrastructure in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasising on unity and mutual harmony
June 26, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today shared Sanskrit Subhashitam emphasising that one should always work together with unity and mutual harmony.

The Prime Minister shared a Sanskrit verse-

“सङ्गच्छध्वं संवदध्वं
सं वो मनांसि जानताम्।

देवा भागं यथा पूर्वे
सञ्जानाना उपासते॥

Shri Modi posted on X:

सङ्गच्छध्वं संवदध्वं
सं वो मनांसि जानताम्।

देवा भागं यथा पूर्वे
सञ्जानाना उपासते॥