सरकार के लिए केवल एक ही किताब है जिसका उसे पालन करना चाहिए – हमारा संविधान: प्रधानमंत्री मोदी
हमारे संविधान का सार... भारतीयों की गरिमा और भारत की एकता: प्रधानमंत्री
हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों का हमारे संविधान के पहलुओं के बारे में जानना महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री
लोकतंत्र में आम सहमति सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री मोदी
अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत के संविधान ने भारतीयों की लिए गरिमा और देश की एकता को सुनिश्चत कर दिया है। वह संविधान दिवस समारोह के लिए आयोजित विशेष बैठक और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे विविधता भरे देश में हमें संविधान को सक्रिय रूप से लोगों के पास ले जाने की जरूरत है। सरकार की ओर से 26नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाना यह दिखाता है कि केंद्र सरकार इसी आलोक में सोच रही है। उन्होंने कहा यह अवधारणा धीरे-धीरे विकसित हो जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के संविधान का निर्माण करने वालों की कितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान से इनकार नहीं किया जा सकता। डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचार और उनकी शिक्षा प्रामाणिक और सच्ची है और सभी पीढ़ियों पर लागू होती है।

उन्होंने कहा कि सहमति और समझौतों से लोकतंत्र और मजबूत होता है। जबकि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक की अवधारणा हमेशा आखिरी रास्ता होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों पर समान ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’ और ‘सर्व पंथ संभव’ ही ‘भारत का विचार’ है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From school to PG, girls now outnumber boys

Media Coverage

From school to PG, girls now outnumber boys
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 1 मई 2026
May 01, 2026

From Stolen Treasures to Smart Trains: PM Modi’s Blueprint for a Proud, Connected, Self-Reliant India