Quoteजी-20: प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीका के साथ भारत की बहु-स्तरीय विकास साझेदारी पर प्रकाश डाला
Quoteजी-20 में पीएम मोदी ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध की उभरती चुनौती के खिलाफ भारत की नई स्वास्थ्य नीति का भी उल्लेख किया
Quoteमजबूरी में दूसरे देश में अप्रवासन को अवैध प्रवेश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए: जी-20 में पीएम मोदी

हैम्बर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीका के साथ भागीदारी, स्वास्थ्य और प्रवासन पर आधारित तीसरे कार्य सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 देशों को अफ्रीकी देशों में तकनीकी और वित्तीय प्रोत्साहन के लिए एकसाथ काम करने की आवश्यकता है।

|

प्रधानमंत्री ने अफ्रीका के साथ भारत की बहु-स्तरीय विकास साझेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में निर्माण क्षमता के साथ-साथ सोशल, फिजिकल और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध की उभरती चुनौती के खिलाफ भारत की नई स्वास्थ्य नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के रूप में योग की भी चर्चा की।

|

प्रधानमंत्री ने मजबूरी में दूसरे देश में लोगों के प्रवास करने के संबंध में सहयोगी नीतिगत व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया और कहा कि ऐसे अप्रवासन को अवैध प्रवेश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
Gaya to Ayodhya in just 6 hours,thanks to Namo Bharat Rapid Train

Media Coverage

Gaya to Ayodhya in just 6 hours,thanks to Namo Bharat Rapid Train
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की योगांध्र 2025 पहल की सराहना की
June 03, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चित्तूर, आंध्र प्रदेश के निकट आयोजित योगांध्र 2025 कार्यक्रम में योग प्रेमियों की जीवंत भागीदारी की सराहना की। यह कार्यक्रम पुलिगुंडु ट्विन हिल्स के बीच आयोजित किया गया, जहां 2,000 से अधिक योग प्रेमी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए आंध्र प्रदेश में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए एकत्र हुए।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

"योग दिवस 2025 के प्रति बढ़ते उत्साह को देखकर खुशी हो रही है। #Yogandhra2025 योग को लोकप्रिय बनाने के लिए आंध्र प्रदेशके लोगों द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास है। मैं 21 तारीख को आंध्र प्रदेशमें योग दिवस मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मैं आप सभी से योग दिवस मनाने और योग को नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करता हूं।

@ncbn"