आज देश महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी के लिए ‘वीमेन फर्स्ट’; हमने महिला मंत्रियों को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो आवंटित किया है: पीएम मोदी
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना शुरू होने के बाद से अब तक भारत के 600 जिलों में इसका विस्तार किया जा चुका है: प्रधानमंत्री
सरकार ने बलात्कारियों को सख्त सजा या मौत की सजा देने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी: प्रधानमंत्री मोदी
महिला शक्ति और सशक्तिकरण भाजपा और केंद्र सरकार के कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा: पीएम मोदी

हम नारीशक्ति के जीवन में हर पड़ाव पर उनके साथ हैंआज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों सेआत्मबल सेआत्मविश्वास का परिचय दिया हैस्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने खुद को तो आगे बढ़ाया ही हैसाथ ही देश और समाज को भी आगे बढ़ाने और एक नए मुकाम पर ले जाने का काम किया है। जब देश में महिला का कंट्रीब्यूशन बढ़ता हैतब देश का विकास सुनिश्चित हो जाता है। आखिर हमारा न्यू इंडिया का सपना यही तो हैजहां नारी सशक्त होसबल हो और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो। “

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कर्नाटक की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से संवाद के दौरान कहा, ‘’आज देश वुमन डेवलपमेंट से आगे वुमन लीड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रहा है। आज हम महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं।‘’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि आप केंद्रीय कैबिनेट पर नजर डालेंगे तो दिखेगा कि सक्षम महिलाओं को महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की फोटो का जिक्र किया। इन दोनों फोटो में ये महिला मंत्री अन्य देशों के पुरुष मंत्रियों के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन दोनों महिला मंत्रियों का कर्नाटक से बहुत गहरा नाता रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का शुरू से प्रयास रहा है कि सामाजिक- आर्थिक जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित हो और सरकार ने इस दिशा में काम किया है। केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को नई एप्रोच के साथ शुरू किया है। सरकार ने गर्भधारण से लेकर प्रसव, बच्चों का जन्म, बच्चियों की पढ़ाई, करियर यानी जीवन के हर पड़ाव को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को केंद्रित किया है। केंद्र सरकार की तरफ से महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से सेक्स रेशिओ में सुधार हुआ है, 161 जिलों में इसके सफल क्रियान्वयन के बाद 640 जिलों में इसका विस्तार किया गया है। जन-धन योजना में 16.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत करीब 12 करोड़ लोगों को बगैर बैंक गारंटी के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दिया गया है। लोन पाने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक यानि करीब 9 करोड़ महिलाएं हैं। इस साल के बजट में सरकार ने मुद्रा योजना के तहत 3 लाख करोड़ का कर्ज देने का लक्ष्य रखा है। स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत महिला उद्यमियों को 50 हजार से एक करोड़ रुपये तक का कर्ज दिया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को 8,000 करोड़ से अधिक का लोन दिया गया है। स्किल डेवलपमेंट योजना का लाभ पाने वालों में 50 प्रतिशत लड़कियां हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली राशि में  2014-15 की तुलना में 2017-18 में 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस फोर्स में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का फैसला लिया है। सरकार ने पासपोर्ट के नियम में बदलाव किया है, अब महिलाओं को पासपोर्ट बनावाते समय शादी या तलाक का सर्टिफिकेट देना जरूरी नहीं है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार की तरफ से मिलने वाले मकानों की रजिस्ट्री में महिलाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। मेटरनिटी लीव को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया गया है, इतना ही नहीं 50 से अधिक कर्मचारी वाले कार्यालयों में बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा अनिवार्य की गई है 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है, इस योजना के तहत देश में करीब सवा सौ करोड़ बैंक खाते खुले हैं, जिनमें 19,000 करोड़ से अधिक की रकम जमा हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में इस योजना के तहत करीब 10 लाख से अधिक खाते खुले हैं। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देशभर में एक करोड़ से अधिक प्रेगनेंसी चेकअप किए गए हैं, इसी योजना के तहत कर्नाटक में करीब 4 लाख फ्री हेल्थ चेकअप हुए हैं। मिशन इंद्रधनुष के तहत देशभर में 80 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है, इस योजना के तहत  कर्नाटक में 10 लाख माताओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया है।  गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक रहे, उन्हें पोषणयुक्त भोजन मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई है। इसके तहत माताओं को 6,000 रुपये देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण मिशन भी लॉन्च किया गया है। महिलाओं के जीवन को धुआंमुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की , जिसके तहत देश में करोड़ों महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं, सिर्फ कर्नाटक में ही करीब 9.5 लाख महिलाओं यानी गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा पर भी ध्यान दिया है। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ से लड़कियों की शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। सरकार ने लड़कियों के लिए कई छात्रवृत्तियां शुरू की हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलों में लाखों शौचालय बनाए गए हैं ताकि बेटियों को समस्या न हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, और प्रधानमंत्री सुरक्षित बीमा योजना के साथ महिलाओं को सुरक्षा कवच भी दिया जा रहा है। महिलाओं को अटल पेंशन योजना के तहत विकल्प उपलब्ध कराया गया है। केंद्र सरकार जीवन के हर मोड़ पर बेटियों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’अब महिलाएं होम मेकर, जॉब सीकर या जॉब क्रिएटर जो भी बनना चाहें, सरकार उनके हर सपने के साथ खड़ी है।‘’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता राज्य में पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को याद करती है। भाजपा सरकार ने भाग्य लक्ष्मी योजना शुरू की थी, जिसमें गरीब परिवार में जन्मी लड़की के नाम पर 18 वर्ष के लिए 10 हजार रुपये का डिपॉजिट कर दिया जाता था। यह राशि  बाद में बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च में काम आ सकती थी। पिछली भाजपा सरकार के दौरान कर्नाटक में लगभग 17 लाख महिलाओं को भाग्य लक्ष्मी बॉन्ड दिए गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में तब की बीजेपी सरकार ने बीपीएल परिवार में बच्चों की मृत्युदर कम करने के लिए स्वास्थ्य योजना बाल संजीवनी शुरू की थी, जिसके तहत हजारों कुपोषित बच्चों का अच्छे अस्पतालों में इलाज कराया गया था। इसी तरह बच्चियों को स्कूल जाने को प्रेरित करने को साइकिल वितरण अभियान भी चलाया गया था। 

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवार और समाज को महिलाओं पर होने वाली हिंसा रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों से सवाल पूछने के बजाए बेटों से सवाल पूछना चाहिए कि वो कहां गए थे?, इतनी देर से कैसे लौटे? श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सुरक्षा से जुड़े कई कानूनों को सख्त करने का काम किया है। अब मासूमों से रेप करने वाले को फांसी तक की सजा हो सकती है, इतना ही नहीं कुछ मामलों में न्यूनतम सजा 10 वर्ष कर दी गई है।

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बेलगाम में अनगिनत महिलाओं का जीवन बदलने में, उन्हें सशक्त बनाने में योगदान देने वाली Sitavva Joddati का जिक्र किया और कहा कि Sitavva Joddati ने देवदासियों और दलित महिलाओं के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनके योगदान के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया। इसी प्रकार कर्नाटक की 97 वर्ष की Sulagatti Narasamma का जिक्र कहते हुए श्री मोदी ने कहा कि इतनी उम्र में भी वे गरीब महिलाओं की डिलीवरी कराती हैं। लगभग 70 वर्षों से वो बिना मेडिकल सुविधाओं के ही Midwife की सेवाएं दे रही हैं और इसके लिए वो कोई पैसे भी नहीं लेतीं। अब तक 15 हजार से अधिक सफल डिलीवरी कराने वाली Sulagatti Narasamma को इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.

Media Coverage

India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi hails the commencement of 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage in India
December 08, 2025

The Prime Minister has expressed immense joy on the commencement of the 20th Session of the Committee on Intangible Cultural Heritage of UNESCO in India. He said that the forum has brought together delegates from over 150 nations with a shared vision to protect and popularise living traditions across the world.

The Prime Minister stated that India is glad to host this important gathering, especially at the historic Red Fort. He added that the occasion reflects India’s commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

The Prime Minister wrote on X;

“It is a matter of immense joy that the 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage has commenced in India. This forum has brought together delegates from over 150 nations with a vision to protect and popularise our shared living traditions. India is glad to host this gathering, and that too at the Red Fort. It also reflects our commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

@UNESCO”