कर्नाटक सरकार चाहती है विकास मुक्त भ्रष्टाचार: प्रधानमंत्री मोदी
एचडी कुमारस्वामी सरकार की कृषि कर्ज माफी दरअसल किसानों के साथ किया गया ‘सबसे क्रूर मजाक’ है: पीएम मोदी
केंद्र सरकार 4 E पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वे 4 E हैं - education, employment, entrepreneurship and excellence: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कर्नाटक के बेलागवी, बीदर, दावनगेरे, धारवाड़ और हावेरी के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत की। बातचीत में पीएम मोदी ने कर्नाटक और देश के लोगों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर बातचीत की।

बेलगावी में एक पार्टी कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री से कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत किसानों और अन्य समुदायों की दुर्दशा पर उनके विचार पूछे जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उन्होंने कर्जमाफी के नाम पर जो किया है, वह किसानों के साथ सबसे क्रूर मजाक है। 6 महीने सत्ता में रहने के बाद समाचार रिपोर्टों में कहा गया कि सरकार केवल कुछ ही किसानों को उनकी ऋण माफी योजना का लाभ दे सकती है। ये लोग पूरे देश में घूम-घूमकर किसानों के लिए किए गए कर्ज माफी के दावे का गुणगान कर रहे हैं। क्या वे कर्नाटक में आत्महत्या करने वाले किसानों का श्रेय भी लेंगे? सत्ता में बैठे लोग सोचते हैं कि उन्होंने तमाम हथकंड़े अपना कर सरकार बना ली है तो वे हर जिम्मेदारी से भाग सकते हैं। लेकिन कर्नाटक के लोग और भारत के लोग उन्हें और उनके कार्यों को देख रहे हैं। लोग जल्द ही उन्हें राज्य के कुशाससन के लिए सबक सिखाएंगे।”

कर्नाटक की सरकार के साथ भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तुलना करते हुए पीएम मोदी ने MSMEs, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और विभिन्न पहल का वर्णन किया जिससे इन क्षेत्रों में बदलाव आया है।

हावेरी में अपनी बातचीत को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की मदद के लिए उनकी सरकार 4 E पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वे 4 E हैं - education, employment, entrepreneurship and excellence । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में सरकार ने 7 आईआईटी, 7 आईआईएम, 1 एनआईटी, 14 आईआईआईटी और 103 केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Merchandise exports up over 15% in April–June

Media Coverage

Merchandise exports up over 15% in April–June
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर केइको फुजीमोरी को बधाई दी
July 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुश्री केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत और पेरू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्‍लेख करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर हार्दिक बधाई।

भारत पेरू के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को अत्यंत महत्व देता है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं और अपने देशों की जनता के हित में अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

@KeikoFujimori