प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री डेविड कैमरन को लकड़ी, संगमरमर और चांदी से बनी दस्तकारी वाले दो पुस्तक (बुकएंड) उपहारस्वरूप दिये
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम कैमरन को डेविड ओमिसी की पुस्तक “इंडियन वॉइसेस ऑफ दी ग्रेट वॉर” भेंट कीं
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की प्रथम महिला केरल की अनोखी दस्तकारी वाला अरनमूला धातु दर्पण और कुछ पशमिना शॉल भेंट कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री डेविड कैमरून को लकड़ी, संगमरमर और चांदी से बनी दस्तकारी वाले दो पुस्तक अवलंब (बुक एंड) भेंट किए।

इन दोनों पुस्तक अवलंबों के बीच चांदी की एक घंटी लगी है जो आंतरिक मेघा तथा शुभ संकेत का प्रतीक है। इस पर श्रीमद्भग्वदगीता का श्लोक अंकित है।

इसका अंग्रेजी अर्थ भी अंदर की तरफ लिखा हुआ है। यह श्रीमद्भग्वदगीता के अध्याय 13 के श्लोक 15-16 से संबंधित है। दोनों घंटियों में एक-एक श्लोक खुदे हुए हैं-

Without all beings, yet within; immovable yet moving; so subtle that it cannot be perceived; so far yet so near It is. (Verse 15)

It is indivisible yet appears divided in all beings. Know it to be the creator, the preserver and the destroyer. (Verse 16)

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री कैमरून की रुचि को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें प्रथम विश्व युद्ध पर लिखी रॉबर्ट ग्रेव की पुस्तक “गुड बाय टू ऑल दैट” तथा डेविड ओमिसी की पुस्तक “इंडियन वॉइसेस ऑफ दी ग्रेट वॉर” भी भेंट की।

ब्रिटेन की प्रथम महिला को प्रधानमंत्री ने केरल की अनोखी दस्तकारी वाला अरनमूला धातु दर्पण और कुछ पशमिना शॉल भेंट कीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Give mothers, sisters their due rights’: PM Modi pushes for women's reservation from the ramparts of Red Fort

Media Coverage

‘Give mothers, sisters their due rights’: PM Modi pushes for women's reservation from the ramparts of Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 16 अगस्त 2026
August 16, 2026

Aatmanirbhar Ambitions Meet Global Alliances: The Modi Doctrine in Action