न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने UNGA के दौरान विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक आयोजित की जहाँ उन्होंने अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापार और कनेक्टिविटी में सुधार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने और सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ एक उत्पादक वार्ता की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से व्यापार और संस्कृति में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेंसीडा आडेर्न के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों विशेष रूप से व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री जैसिंडा अर्डर्न से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा और दोनों देशों की जनता के आपसी संबंधों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने नवंबर 2017 में मनीला में हुई अपनी बैठक की याद दिलाते हुए कहा कि अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बाद नई संस्थागत व्यवस्थाएं की गईं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 सितंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग आयोजित "समकालीन समय में गांधी की प्रासंगिकता" विषय पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रण स्वीकार करने पर प्रधानमंत्री अर्डर्नको धन्यवाद दिया।

न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अपने नये महत्‍वपूर्ण पत्र ‘इंडिया 2022- इन्वेस्टिंग इन रिलेशनशिप’ के बारे में बताया जो न्‍यूजीलैंड इंक इंडिया स्ट्रैटिजी 2011 का ही विस्‍तार है। प्रधानमंत्री सुश्री अर्डर्न ने बताया कि भारतवंशी और न्‍यूजीलैंड में पढ़ने वाले भारतीय छात्र दोनों देशों के बीच में महत्‍वपूर्ण पुल हैं और उनकी मैत्री में महत्‍वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

दोनों नेताओं ने अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद के मामले सहित आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर भी चर्चा की और इस बारे में दोनों देशों के बीच वैचारिक समानता की सराहना की। दोनों देशों पुलवामा और क्राइस्‍ट चर्च आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की थी और इन घटनाओं के बाद एक दूसरे को समर्थन दिया था। भारत ने क्राइस्‍ट चर्च कॉल ऑफ ऐक्‍शन पर न्‍यूजीलैंड और फ्रांस की पहल को भी समर्थन दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति केर्स्टी कलजुलैद के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूएनजीए 74 से अलग एस्तोनिया गणराज्‍य की राष्‍ट्रपति सुश्री केर्स्टी कलजुलैद के साथ बैठक की। दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर विस्‍तार से चर्चा की। भारत के उपराष्‍ट्रपति अगस्‍त, 2019 में एस्‍तोनिया की यात्रा पर गए थे।

दोनों राजनेताओं ने ई-प्रशासन, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में अस्‍थाई सीट (2021-2022) के लिए भारत की उम्‍मीदवारी पर समर्थन के लिए एस्‍तोनिया को धन्‍यवाद दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery

Media Coverage

India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।