UNGA के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में विश्व के कई नेताओं के साथ मीटिंग की।

कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बैठक:

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

 

नाइजर के राष्ट्रपति के साथ वार्ता:

अफ्रीका के दिल में स्थित एक दोस्त।

प्रधानमंत्री मोदी ने UNGA के दौरान नाइजर के राष्ट्रपति से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान सौर ऊर्जा, कृषि और आतंकवाद निरोधी उपायों पर चर्चा की।

यूनिसेफ प्रमुख के साथ वार्ता:

प्रधानमंत्री मोदी ने UNGA के दौरान नेयूनिसेफ प्रमुख हेनरिता फोरे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को का उल्लेख किया।

इटली के प्रधानमंत्री गियुसेप्पे कोंटे के साथ चर्चा:

सामान्य सहक्रियाओं पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने UNGA के दौरान इटली के प्रधानमंत्री गियुसेप्पे कोंटे से मुलाकात की और विशेष रूप से व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। रक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

मालदीव के राष्ट्रपति के साथ बैठक:

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह से मुलाकात की और भारत-मालदीव संबंधों को और गति प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा की।

नामीबिया के राष्ट्रपति के साथ उत्पादक वार्ता:

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया के राष्ट्रपति के साथ उत्पादक वार्ता की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Ashtalakshmi Rising: How India’s Northeast became the engine of connectivity, growth and strategic transformation

Media Coverage

Ashtalakshmi Rising: How India’s Northeast became the engine of connectivity, growth and strategic transformation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दुनिया की विविध संस्कृतियों के सम्मान पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥