प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

ईरान के राष्ट्रपति के साथ वार्ता:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें सत्र के अवसर पर अलग से ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी से आज न्यूयॉर्क में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए।

सभ्‍यताओं के स्‍तर पर भारत और ईरान के पुराने संबंधों के संदर्भ में दोनों नेताओं ने 2015 में उफा में हुई पहली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में भी प्रगति का सकारात्मक आकलन किया। उन्होंने विशेष रूप से चाबहार बंदरगाह के परिचालन का उल्लेख किया और कहा कि यह अफगानिस्तान और मध्‍य एशिया क्षेत्र के लिए एक प्रवेश द्वार की तरह है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महत्‍वपूर्ण खाड़ी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के हित में कूटनीति, संवाद और विश्वास बहाली को प्राथमिकता देने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

दोनों पक्ष 2020 में अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने पर भी सहमत हुए।

साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ चर्चा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्‍ट्र महासभा के 74वें सत्र के अवसर पर अलग से साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस अनासतासियादेस से भेंट की।

दोनों नेताओं ने सितंबर, 2018 में भारत के राष्‍ट्रपति की साइप्रस यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुयी प्रगति की व्‍यापक स्‍तर पर पर चर्चा की।

भारत और साइप्रस के बीच 2018-19 में, द्विपक्षीय व्यापार 464 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। दोनों नेताओं अपने देश की अर्थव्‍यवस्‍थाओं की मजबूती और क्षमताओं के अनुरूप द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा परिषद के प्रस्‍तावित विस्‍तार की स्थिति में उसमें भारत की स्‍थायी सदस्‍यता के अलावा एनएसजी और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भी भारत की उम्‍मीदवारी के समर्थन के लिए साइप्रस सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बदले में साइप्रस गणराज्य की स्वतंत्रता, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और एकता के लिए भारत के लगातार समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति अनासतासियादेस को आमंत्रित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।