प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जैन आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “मारू भारत सारु भारत” नामक पुस्तक का विमोचन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य रत्नसुंदरसुरीश्वरजी महाराज के कार्यों की प्रशंसा की
यह हमारी विरासत है कि भारत में कई संत हुए हैं जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से स्वच्छ भारत और गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया
भारत ने कभी सांप्रदायिकता की बात नहीं की बल्कि हमेशा मानवजाति के कल्याण के लिए अध्यात्म को बढ़ावा दिया: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जैन आचार्य रत्‍नसुंदरसुरीस्‍वरजी महाराज द्वारा लिखित ‘मारू भारत सारू भारत’ (मेरा भारत श्रेष्‍ठ भारत) शीर्षक की पुस्‍तक का विमोचन किया।

रत्‍नात्रेय ट्रस्‍ट के साहित्‍य सत्‍कार समिति द्वारा मुंबई में आयोजित पुस्‍तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आचार्य रत्‍नसुंदरसुरीस्‍वरजी महाराज की सराहना करते हुए कहा की 300 किताबें कोई छोटा कार्य नहीं है। जीवन के कई पहलुओं में महाराज साहेब के कार्यों की परछाई देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पुस्‍तकों में उनकी ‘दिव्‍यवाणी’ गूंजती है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्र धर्म, हर धर्म से बड़ा होता है। प्रधानमंत्री ने संतों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारी विरासत है कि भारत में कई संत और मुनि रहे हैं, जिन्‍होंने राष्‍ट्र निर्माण के प्रति एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने लोगों से गरीबी उन्मूलन के प्रयासों, स्‍वच्‍छ भारत और लाखों युवाओं की ऊर्जा के माध्‍यम से एक मजबूत राष्‍ट्र का निर्माण करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी सांप्रदायिकता के बारे में बात नहीं की, बल्‍कि हमेशा मानवजाति के लाभ के लिए अध्‍यात्‍म का प्रचार किया। उन्‍होंने कहा ‘हम इस बात में विश्‍वास करते हैं कि हर समस्‍या का समाधान अध्‍यात्‍मिकता के माध्‍यम से किया जा सकता है।’

आचार्य रत्‍नसुंदरसुरीस्‍वरजी महाराज नई दिल्‍ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से पुस्‍तक का विमोचन किये जाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद अदा किया और कहा ‘परिवार के पास मूल्‍य होते हैं और देशों के पास संस्‍कृति’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
French drugmaker Servier bets big on India as key global export hub

Media Coverage

French drugmaker Servier bets big on India as key global export hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles loss of lives in a shooting incident in Canada
February 11, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, extended his heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones in a shooting incident in Canada. Shri Modi also wished a speedy recovery to the injured. "India stands in solidarity with the people of Canada in this moment of profound grief", Shri Modi stated.

Shri Modi posted on X:

"Deeply shocked by the horrendous shooting in Canada. I extend my heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones and wish a speedy recovery to the injured. India stands in solidarity with the people of Canada in this moment of profound grief."

@MarkJCarney