15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों को लगेगा कोविड टीका, इससे शिक्षा व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिलेगी
प्रधानमंत्री ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य रोगों से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए एहतियाती खुराक की घोषणा की
इससे स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का विश्वास मजबूत होगा: प्रधानमंत्री
ओमिक्रोन से जनता को घबराने की जरूरत नहीं है: प्रधानमंत्री
यह कदम देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे का अवलोकन प्रस्तुत करेगा
जैसे-जैसे वायरस का रूप बदलता जा रहा है, चुनौती का सामना करने की हमारी क्षमता और आत्मविश्वास भी हमारी अभिनव भावना के साथ कई गुना बढ़ता जा रहा है: प्रधानमंत्री श्री मोदी

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए अखिल भारतीय टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि  हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कॉ-मॉरबिडिटी नागरिकों (डॉक्टरों की सलाह पर) के लिए प्रिकॉशन डोज भी प्रारंभ की जाएगी और इसकी शुरुआत 10 जनवरी, 2022 से होगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
After India AI Impact Summit, firms turn talk into business globally

Media Coverage

After India AI Impact Summit, firms turn talk into business globally
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य और व्यायाम के महत्व का उल्‍लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अच्‍छा स्वास्‍थ्‍य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और इसे बनाए रखने में व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया।

“व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”

सुभाषितम् में कहा गया है कि व्यायाम से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति और सुख प्राप्त होता है। उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ा वरदान है। स्वास्थ्य ही सब कुछ का आधार है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा;

“अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसमें व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।

आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”