योगी जी ने जो मार्ग दिखाया है वो 'मुक्ति' के लिए नहीं 'अंतर्यात्रा' के लिए है: प्रधानमंत्री 
भारत की आध्यात्मिकता ही भारत की ताकत है: प्रधानमंत्री 
यह दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग 'आध्यात्म' को धर्म से जोड़ देते हैं: प्रधानमंत्री 
एक बार यदि कोई व्यक्ति योग में अपनी रुचि दिखाता है और उसका तत्परता से अभ्यास करता है तो यह हमेशा के लिए उसके जीवन का अंग बन जाता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय योगदा सत्संग सोसाइटी की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने स्वामी परमहंस योगानंद की सराहना की और कहा कि उन्होंने मुक्ति का रास्ता नहीं बल्कि ‘अंतरयात्रा’ का मार्ग दिखाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी परमहंस योगानन्द ने अपना संदेश फैलाने के लिए भारत के किनारे छोड़े दिया। वह हमेशा भारत से जुड़े रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिकता इसकी ताकत है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग आध्यात्मिकता को धर्म के साथ जोड़ देते हैं जबकि दोनों में काफी अंतर है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors

Media Coverage

India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें कला का एक ऐसा पर्याय बताया है जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि श्री रघु राय का कार्य गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता से परिपूर्ण था, जिसने भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को संजोया और उन्हें लोगों के करीब लाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया में उनका योगदान अद्वितीय है और उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“श्री रघु राय जी को कला के एक ऐसे पर्याय के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। उनकी फोटोग्राफी में गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी। इसने लोगों को भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं के और अधिक करीब लाया। उनका निधन फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं। ओम शांति।”