प्रधानमंत्री मोदी ने किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को केरल के चेरामन जुमा मस्जिद की स्वर्ण प्रतिकृति उपहारस्वरूप दी
चेरामन जुमा मस्जिद प्राचीन काल से ही भारत और सऊदी अरब के बीच सक्रिय व्यापार संबंधों का प्रतीक है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब सुल्तान सलमान-बिन-अब्दुलअजीज अल सऊद को भारत के केरल की सोना चढ़ी (गोल्‍ड प्‍लेटेड) चेरामन जुमा मस्जिद कीप्रतिकृति भेंट की।

थिरूस्सर जिले में स्थित इस मस्जिद के बारे में ऐसा माना जाता है कि यह भारत में बनी पहली ऐसी मस्जिद है जिसका निर्माण 629 सदी के आसपास अरब व्यापारियों ने कराया था जिसे पुराने समय से भारत और सऊदी अरब के बीच सक्रिय व्यापार संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

मौखिक परम्परा के अनुसार, पवित्र पैंगबर के समकालीन चेर राजा चेरामन परुमल ने अपनी अरब यात्रा के दौरान मक्का में पवित्र पैंगबर से हुई भेंट के बाद इस्लाम अपना लिया था। कुछ वर्षों बाद, उन्होंने अपने मित्रों मलिक-बिन-दिनार और मलिक-बिन-हबीब के माध्यम से अपने परिजनों और मालाबार के सत्तारूढ सामंतो को पत्र भेजे और इसके बाद कोडुंगल्लूर में स्थानीय शासकों के द्वारा वहां मस्जिद के निर्माण की अनुमति दे दी गई।

इस मस्जिद में एक प्राचीन प्रज्‍जवलित दीपक है और ऐसा माना जाता है कि यह दीपक हजारों वर्षो से प्रज्‍जवलित है। आज भी सभी धर्मों के लोग अपनी भेंट के रूप में इस पवित्र दीपक में डालने के लिए तेल लेकर आते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।