प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को #HowdyModi कार्यक्रम की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की। तस्वीर में दोनों नेता एक साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े और ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए एक साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस भेंट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम एक ऐतिहासिक सामुदायिक कार्यक्रम रहा, जिसमें 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकी लोगों ने भाग लिया। प्रधानंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने सभा को संबोधित किया था।

यहां #HowdyModi कार्यक्रम की हाइलाइट्स देखें।

 

Memories from Houston, where history was made! 

PM @narendramodi presented a framed photograph from the #HowdyModi event to @POTUS @realDonaldTrump

President Trump thanked PM Modi for this gesture. pic.twitter.com/jP3QjpU4uW

— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2019

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
May 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"