अशरफ़ गनी ने प्रधानमंत्री मोदी को अफ़गानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया
आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार – उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अफ़गान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को 4 जून को अफ़गान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड से सम्मानित किया गया
प्रधानमंत्री मोदी आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय और विश्व के प्रमुख गिने-चुने विदेशी नेताओं में से एक

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कल हेरात में ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं अफगानिस्तान की सरकार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।"

अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पदक के पीछे यह उल्लेख है - "निशान-ए दौलती गाजी अमीर अमानुल्लाह खान" अर्थात "राज्य आदेश गाजी अमीर अमानुल्लाह खान।"

पृष्ठभूमि :

अमीर अमानुल्लाह खान पदक अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार का नाम अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक, अमानुल्लाह खान (गाजी) के नाम पर रखा गया है जो अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के शूरवीर थे। वे 1919 से 1929 तक अफगानिस्तान अमीरात के शासक थे। उन्होंने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के लिए एक कुशल नेतृत्व दिया।

राष्ट्रीय नायक, किंग अमानुल्लाह, ने अफगानिस्तान के आधुनिकतावादी संविधान की अगुवाई की और उसमें समान अधिकारों और व्यक्तिगत स्वतंत्रताओं को शामिल किया। उन्होंने देश का आधुनिकीकरण किया और लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए ही महानगरीय स्कूल खोले तथा यूरोप और एशिया के साथ अफगानिस्तान के व्यापार को बढ़ाया। किंग अमानुल्लाह का स्वतंत्र और आधुनिक अफगानिस्तान का विजन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

किंग अमानुल्लाह के भारत के साथ मजबूत संबंध थे और वे 1929 में थोड़े समय के लिए यहाँ आए थे। इस देश के लिए उनके स्नेही संबंध दोनों देशों के मध्य मजबूत भागीदारी से लगातार परिलक्षित हो रहे हैं।

4 जून को हेरात में अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को यह आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय और विश्व के मुट्ठीभर विदेशी नेताओं में से एक हैं। यह उनकी विशिष्ट रिश्ते की ताकत का प्रतीक होने के साथ-साथ भारत-अफगान संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का भी साक्षी है।

अफगानिस्तान सरकार ने इस पुरस्कार का वर्ष 2006 में गठन किया था। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पूर्व हस्तियों के नाम इस प्रकार हैं - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, कज़ाकस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव, तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एरडोगन, नाटो के जनरल जेम्स जोन्स, पूर्व अफगान राष्ट्रपति और आध्यात्मिक नेता सिबगातुल्लाह मुजादिदी और अफगानिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) अब्दुल सलाम अजिमी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence

Media Coverage

India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी
June 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनाव में अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला की जीत पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार सुदृढ हो रही है। श्री मोदी ने आगे कहा, “मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्‍मीद करता हूं।”

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को हार्दिक बधाई।

भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

@ABDELAESPRIELLA