अंबा मां की शक्ति के और ईश्वर स्वरूप जनता जनार्दन के आशीर्वाद के साथ मुझे भारत के लिए काम करने की नई ऊर्जा और नया संकल्प मिला: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों से मिले स्नेह और समर्थन के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद कियाबताया इसे 'ईश्वर दर्शन'
विरोधियों ने गुजरात के बारे में झूठ फैला कर राज्य के विकास और गुजरात के लोगों को चोट पहुंचाई है: प्रधानमंत्री
भाजपा की विजय एक उज्जवल भविष्य की गारंटी: प्रधानमंत्री मोदी
मैं अपना जीवन गुजरात और भारत के करोड़ों लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर रहा हूं: पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार का खत्म हो गया है और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार में उन्होंने अद्भुत आध्यात्मिक आनंद और कर्म योग का संतोष अनुभव किया।

उन्होंने गुजरात में अभियान के शुरुआती क्षणों को याद किया जो आशापुरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ शुरू हुई और माँ अम्बा के आशीर्वाद के साथ समाप्त हुई।

गुजरात में लोगों से मिले स्नेह और समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुएपीएम मोदी ने इसे 'ईश्वर दर्शनबताया और कहा कि इससे उन्हें भारत के परिवर्तन के लिए काम करने के लिए शक्ति मिली है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अंबा मां की शक्ति के और ईश्वर स्वरूप जनता जनार्दन के आशीर्वाद के साथ मुझे भारत के लिए काम करने की नई ऊर्जा और नया संकल्प मिला है।"

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान साढ़े 3 साल बादउन्होंने पूरे गुजरात में यात्रा कर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जो स्नेह उन्हें गुजरात की जनता ने दिया, वह उनके 40 साल के सार्वजनिक जीवन में पहले नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात की जनता के स्नेह से उन्हें भारत के विकास के लिए काम करने की नई ताकत मिली है।

उन्होंने गुजरात के लोगों को 14 दिसंबर को रिकॉर्ड संख्या में वोट देने का आग्रह किया और उन्होंने न केवल भाजपा को भारी बहुमत देने बल्कि यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पूरे राज्य में हर मतदान केंद्र में भाजपा की जीत हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोधियों ने गुजरात के बारे में झूठ फैला कर राज्य के विकास और गुजरात के लोगों को चोट पहुंचाई है, जनता उनको जवाब देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत सरकार और गुजरात सरकार एकसाथ मिलकर काम करेंगी तो शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। हम 1 + 1 को 2 नहीं हैबल्कि 11 बनाकर गुजरात को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी गुजराती युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के विकास के सुनहरे मौके को हाथ से जाने नहीं देगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भाजपा की विजय एक उज्जवल भविष्य की गारंटी है।"

लोगों से भाजपा के लिए वोट देने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री  ने कहा, "मैं अपना जीवन गुजरात और भारत के करोड़ों लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर रहा हूं। मैं भाग्यशाली  हूं कि मुझे हमेशा आपका आशीर्वाद मिला है और मुझे यकीन है कि आप भाजपा के लिए मतदान करके इन चुनावों में हमें आशीर्वाद देंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin

Media Coverage

Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 जुलाई 2026
July 23, 2026

Digital Rails, PLI Jobs & Swift Justice: How PM Modi’s Governance is Rewiring India’s Future