प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ उपयोगी वार्ता की। पीएम मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों को पहचानने के तरीकों पर चर्चा की।

टेलुरियन और पेट्रोनेट एलएनजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के समय प्रधानमंत्री वहीं मौजूद रहे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Smartphone companies step up festive hiring

Media Coverage

Smartphone companies step up festive hiring
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की और आगा खान विकास नेटवर्क के साथ साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, श्री मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम के पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

श्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा,

“महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर प्रसन्नता हुई। मैंने उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।

मैंने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तिकरण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

@akdn”