प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया
बीते 4 वर्षों में पब्लिक हेल्थकेयर को लेकर देश को एक नई दिशा दी गई है: पीएम मोदी
सरकार का प्रयास है कि बड़े शहरों के आसपास जो स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, उसको सुदृढ़ करने के साथ-साथ ऐसी ही सुविधाएं टीयर 2 और टीयर 3 शहरों तक पहुंचाया जाए: प्रधानमंत्री
‘न्यू इंडिया’ के लिए एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है जहां उत्तम अस्पताल हों, ज्यादा बेड हों, बेहतर सुविधाएं हों, उत्कृष्ट डॉक्टर हों: प्रधानमंत्री मोदी
स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है: पीएम मोदी
कम खर्च पर देश के हर व्यक्ति को इलाज सुनिश्चित हो, लोगों को बीमार बनाने वाले कारणों को खत्म करने का प्रयास हो, इसी सोच के साथ नेशनल हेल्थ पॉलिसी का निर्माण किया गया: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) में राष्‍ट्रीय वृद्धजन केंद्र की आधारशिला रखी। इसके जरिए बुजुर्गों के लिए मल्‍टी स्‍पेशिएलिटी स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल उपलब्‍ध होगी। इसके जनरल वार्ड में 200 बिस्‍तर होंगे।

  प्रधानमंत्री ने इसी कार्यक्रम के दौरान सफदरजंग अस्‍पताल में 555 बिस्‍तर के सुपर स्‍पेशिएलिटी ब्‍लॉक का उद्घाटन भी किया। उन्‍होंने सफदरजंग अस्‍पताल में 500 बिस्‍तर के नए आपातकालीन ब्‍लॉक, एम्‍स में 300 बिस्‍तर के पावर ग्रिड विश्राम सदन और एम्‍स, अंसारी नगर तथा ट्रॉमा सेंटर के बीच संपर्क सुरंग भी राष्‍ट्र को समर्पित किए।

 राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य नीति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किफायती स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और रोगों से रोकथाम को सरकार के एजेंडा में प्राथमिकता दी गई है। उन्‍होंने कहा कि इस बहुविषयक दृष्टिकोण में ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय शामिल हैं।

  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 2025 तक तपेदिक उन्‍मूलन का लक्ष्‍य रखा है, जो 2030 के वैश्विक लक्ष्‍य से पहले है। प्रधानमंत्री ने कहा उन्‍हें पूर्ण विश्‍वास है कि देश का चिकित्‍सा क्षेत्र यह कार्य पूरा कर लेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"India to become $40 billion space industry," says Ram Mohan Naidu after launching country's first Super Pressure Balloon in Vijayawada
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Chief Minister of Maharashtra meets Prime Minister
May 28, 2026

Chief Minister of Maharashtra, Shri Devendra Fadnavis met Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi today.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“Chief Minister of Maharashtra, Shri @Dev_Fadnavis had a meeting with Prime Minister @narendramodi today.

@CMOMaharashtra”