प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा, गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वडोदरा में आयोजित एक जनसभा में वडोदरा सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर, वाघोडिया क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना और बैंक ऑफ बड़ौदा के नए मुख्‍यालय भवन को राष्‍ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी के साथ-साथ ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को मकानों की चाबियां सौंप दीं। उन्‍होंने एक एकीकृत परिवहन केंद्र, क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजनाएं, आवास परियोजनाएं और एक फ्लाईओवर सहित कई बुनियादी ढांचा एवं विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्‍होंने वडोदरा में एचपीसीएल की एक नई विपणन टर्मिनल परियोजना और मुंद्रा-दिल्‍ली पेट्रोलियम उत्‍पाद पाइपलाइन की क्षमता में विस्‍तार के लिए भी आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज वडोदरा में जिस पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं वह अभूतपूर्व है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार स्‍पष्‍ट तौर पर मानती है कि विकास उसकी प्राथमिकता है और संसाधनों का उपयोग जनता के कल्‍याण के लिए किया जा रहा है।

प्रधानमत्री ने कहा कि जब वह बच्‍चे थे तो घोघा से दहेज के बीच फेरी सेवा के बारे में सुना करते थे। उन्‍होंने कहा कि सरकार अब समग्र विकास पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है और आज उस फेरी सेवा का परिचालन शुरू हो रहा है।    

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस साल भी 31 अक्‍टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने लोगों से इसमें उत्‍साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Muffler, cap, gloves: PM recalls gifts a New Zealander gave him 25-30 years ago

Media Coverage

Muffler, cap, gloves: PM recalls gifts a New Zealander gave him 25-30 years ago
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे और उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया।

श्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी उनकी मधुर धुनें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे। उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया। उनकी मधुर धुनें आने वाले वर्षों में भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और संपूर्ण संगीत जगत के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।’’