प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ का शुभारंभ किया, सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य का उल्लेख किया
पंचायती राज संस्थाओं को और मजबूत और अधिक जीवंत बनाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी
जन-धन योजना से ग्रामीण लोगों के जीवन में बदलाव आया: प्रधानमंत्री
कई लोगों ने अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ी जिससे कई गरीबों के जीवन में बदलाव लाने में मदद मिली: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने महू में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्‍य है कि वह इस शुभ दिवस पर महू में हैं। उन्‍होंने इस अवसर पर यह स्‍मरण किया कि डॉ. अम्‍बेडकर ने समाज में अन्‍याय के खिलाफ लड़़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने समानता और सम्‍मान के लिए लड़ाई लड़ी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल, 2016 तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस साल का केंद्रीय बजट किसानों और गांवों को समर्पित है। उन्‍होंने कहा कि विकास की पहलों को ग्रामीण विकास पर केंद्रित होना चाहिए।

केंद्र सरकार द्वारा की गई कुछ महत्‍वपूर्ण विकास पहलों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 1000 दिनों की समय सीमा के भीतर उन 18000 गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है, जो बिजली की सुविधा से वंचित हैं। उन्‍होंने कहा कि ‘गर्व’ एप के जरिये लोग इस लक्ष्‍य की प्राप्ति में हो रही प्रगति का अवलोकन कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी आवश्‍यक है।

प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्‍य का उल्‍लेख किया और कहा कि ग्रामीणों की क्रय क्षमता को निश्चित तौर पर बढ़ाना है, क्‍योंकि इससे भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को नई गति मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि पंचायती राज से जुड़े संस्‍थानों को और ज्‍यादा मजबूत एवं ज्‍यादा जीवंत बनाया जाना चाहिए।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s continuing tradition of celebrating its teachers

Media Coverage

India’s continuing tradition of celebrating its teachers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 5 सितंबर 2026
September 05, 2026

The New Indian Equation: Policy + People = Tangible Progress Under PM Modi