प्रधानमंत्री मोदी ने सौर मांओं से बातचीत की, जिन्हें भारत सरकार की मदद के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया है
इन सौर मांओं को को राजस्थान के तिलोनिया स्थित बेयरफुट कॉलेज में सोलर इलेक्ट्रिफिकेशन और उद्यमशीलता का प्रशिक्षण दिया गया है

तंजानिया और कुछ अन्य अफ्रीकी देशों से लगभग 30 "सौर मांओं" के एक समूह ने आज प्रधानमंत्री के समक्ष सौर लालटेनों और घरेलू प्रकाश व्यवस्थाओं के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शहद निकालने और सिलाई करने के तरीकों को भी प्रस्तुत किया तथा एक गीत "वी शाल ओवरकम" (हम होंगे कामयाब) गाया।

भारत सरकार द्वारा समर्थित कार्यक्रमों के तहत तिलोनिया (राजस्थान ) का बेयरफुट कॉलेज अफ्रीका की ग्रामीण महिला सौर इंजीनियरों (सौर मांओं) को प्रोत्साहित कर रहा है और उन्हें सौर लालटेनों व घरेलू सौर प्रकाश व्यवस्था के निर्माण, स्थापना, उपयोग, मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। सौर विद्युतीकरण कौशल (प्रशिक्षण) प्रदान करने और प्रशिक्षुओं के बीच सौर किट वितरण के लिए उन्होंने तंजानिया और अन्य अफ्रीकी देशों के जंजीबार द्वीप में बेयरफुट महिला पेशेवर प्रशिक्षण कॉलेज की स्थापना की है। ये कॉलेज मधुमक्खी पालन और सिलाई जैसे विभिन्न उद्यमिता कौशलों का समर्थन करता है। इन सौर मांओं ने सौर ऊर्जा किट बनाई और स्थापित की हैं और अब अपने समुदायों में वे सौर विद्युतीकरण की प्रणाली का रख-रखाव करती हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Paltano Dorkar!’ PM Modi Predicts TMC Rout In Bengal, Says ‘Goons Won’t Find Space To Hide After May 4’

Media Coverage

‘Paltano Dorkar!’ PM Modi Predicts TMC Rout In Bengal, Says ‘Goons Won’t Find Space To Hide After May 4’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अप्रैल 2026
April 24, 2026

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength