मध्य प्रदेश में शिवराज जी की सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए इतना काम करके दिखाया है, जिन पर सवाल उठाना कांग्रेस के लिए संभव नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
सरकार ने देश में 115 Aspirational districts की पहचान की है और उसी भावना के अनुरूप उन्हें उनका उचित सम्मान दिलाने की ठानी है: पीएम मोदी
Statue of Unity केवल ईंट-सीमेंट और आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना भर नहीं है, ये विशालकाय मूर्ति एक ऐसे व्यक्ति के सम्मान का प्रतीक है, जिसने अपना जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया: प्रधानमंत्री
भारत को प्रशासनिक तौर पर एकजुट करने के लिए सरदार पटेल ने देशी रियासतों को जितने कम समय में राजी कर लिया, वह किसी और के लिए शायद पूरे जीवन में भी करना संभव नहीं था: प्रधानमंत्री मोदी
हमारी सरकार पंच तीर्थ के लिए भी काम कर रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये पांच महत्वपूर्ण स्थल बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर से जुड़े हैं: पीएम मोदी
पहली बार देश के 5 लाख से अधिक गांव आज खुले में शौच से मुक्त यानि ODF घोषित किए गए हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 लोकसभा सीटें, होशंगाबाद, चतरा, पाली, गाजीपुर और मुंबई (उत्तर) से भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए इतना काम करके दिखाया है, जिन पर सवाल उठाना कांग्रेस के लिए संभव नहीं है। यही कारण है कि उन्हें झूठ फैलाने की रणनीति का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने समाज का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य में परिवर्तित कर दिया है।

चतरा से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि झारखंड में बीजेपी सरकार ने राज्य में लंबे समय से लंबित बुनियादी ढांचे और कल्याण परियोजनाओं को कैसे शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल ईंट-सीमेंट और आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना भर नहीं है। ये विशालकाय मूर्ति एक ऐसे व्यक्ति के सम्मान का प्रतीक है, जिसने अपना जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर विपक्ष के रैवेये की आलोचना करते हुए कहा, “कभी वे इसे मेड इन चाइना बताते हैं। कभी वे जूते से इसकी तुलना करते हैं। वे बिना किसी तथ्य के लांछन लगाने में जुटे हैं और इस तरह से सरदार पटेल का अपमान करते हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ इन्होंने यही किया, आचार्य कृपलानी के साथ यही हुआ और डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर के साथ भी यही हुआ था... लानत है ऐसी राजनीति पर।”

उत्तर मुंबई के बूथ कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार की इन योजनाओं ने करोड़ो भारतीयों को सशक्त बनाने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों की उपलब्धियां हैं।

राजस्थान के पाली से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने पहली बार हासिल की कई उपलब्धियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “आज देश के लगभग हर घर में बैंक खाता है - ये पहली बार हुआ है। आज देश का कोई भी गांव बिजली से वंचित नहीं है - ये भी पहली बार हुआ है। पहली बार ऐसा होगा कि देश के प्रत्येक घर में एलपीजी पहुंच जाएगी। पहली बार देश के 5 लाख से अधिक गांव आज खुले में शौच से मुक्त यानि ODF घोषित किए गए हैं।

नमो ऐप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “6 अप्रैल 1980 को भारत के पश्चिमी तट पर मुंबई में भाजपा की स्थापना हुई थी। भाजपा की स्थापना सिर्फ सरकार-सत्ता में आने के लिए नहीं हुई थी बल्कि मां भारती की सेवा करने और राष्ट्र की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए हुई थी। तब अटल जी ने कहा था - अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कुछ वर्षों बाद अटल जी की कही हुई बात सच साबित हुई। 1984 में 2 सीटों से शुरू हुआ यह सफर 2014 में 282 सीटों तक पहुंच गया हैं। भाजपा के अलावा अब तक किसी भी पार्टी का इतनी जल्दी इतने बड़े पैमाने पर विस्तार नहीं हुआ है। हम कश्मीर में भी हैं, हम कन्याकुमारी में भी हैं। हम कच्छ में भी हैं, हम कामरूप में भी हैं। हमारी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो 24 घंटे सातों दिन निरंतर जन सेवा में जुटी रहती है। हम वो पार्टी नहीं हैं जो थकने, रुकने या झुकने में विश्वास करती है। आखिर यह किसका परिणाम है? यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और कठोर परिश्रम का परिणाम है।”

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बातचीत समाप्त की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy

Media Coverage

The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi