मेरा बूथ सबसे मज़बूत - यह केवल इस कार्यक्रम का नाम या फिर एक स्लोगन नहीं है, यह भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का संकल्प है: पीएम मोदी
मुझे लगता है कि राजनीतिक दलों को शायद ही कभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आधुनिक तकनीक के माध्यम से बातचीत करने का मौका मिलता है: प्रधानमंत्री
कांग्रेस का ऐजेंडा है सिर्फ दूसरों पर कीचड़ उछालों... झूठी खबरें फैलाओं, उनको बार बार -ज़ोर ज़ोर से रोज़ दोहराओ, लोगों को गुमराह करो: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस सरकार के रूप में भ्रष्ट्र और विफल थी ये पूरा देश जानता है, पिछले 4 सालों में कांग्रेस ने अहंकारी, जनता से कटी हुई, संवेदनहीन और पूरी तरह से नाकाम विपक्ष की भूमिका निभाई है: पीएम मोदी
पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने ‘सबका साथ -सबका विकास’ इस मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है: प्रधानमंत्री

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर से भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मज़बूत’ यह केवल इस कार्यक्रम का नाम या फिर एक स्लोगन नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का संकल्प है।

‘मेरा बूथ, सबसे मज़बूत’ के तहत 5 राज्यों के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मुझे लगता है कि राजनीतिक दलों को शायद ही कभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आधुनिक तकनीक के माध्यम से बातचीत करने का मौका मिलता है, जो वास्तविकता से भी अवगत होते हैं।”

उत्तर प्रदेश के बस्ती से कार्यकर्ताओं में से एक के साथ चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने साझा किया कि नमो ऐप को कार्यकर्ताओं के लिए कई नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से नमो ऐप को रोजाना 20 से 30 मिनट तक चलाने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।”

प्रधानमंत्री ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास के बुनियादी ढांचे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने की भारत की क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पिछले 4 वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा लगभग 20% कमी आई है। सरकार की नीतियों और विकास के प्रभाव के कारण वर्ष 2014-2017 के बीच लगभग 3,500 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।”

भाजपा की विजय यात्रा पर पीएम मोदी ने कहा, “कुछ राज्यों में जहां हमारी असरदार उपस्थिति नहीं है, लेकिन वहां भी हम आगे बढ़ रहे हैं और जिस तरह से त्रिपुरा जैसे राज्य में हम विजयी हुए हैं, यह साबित करता है कि हम बचे हुए उन राज्यों में भी लोगों का दिल जीत सकते हैं और सुशासन के रास्ते पर चलकर जनता की सेवा कर सकते हैं।"

सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने हमारे जवानों की बहादुरी और साहस की सराहना की।

मंदसौर से एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता की बात कही और भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Government's foodgrain stocks hit 604 lakh tonnes, nearly three times buffer requirement

Media Coverage

Government's foodgrain stocks hit 604 lakh tonnes, nearly three times buffer requirement
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 मई 2026
May 07, 2026

Justice Delivered Under PM Modi: How Operation Sindoor Redefined India’s Response to Terror

Aatmanirbhar Bharat in Action: Record Exports, Defence Exports, Food Security & Green Mobility Under the Leadership of PM Modi