प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपुत्र क्रेकर एंड पॉलिमर लिमिटेड और नुमालीगढ़ रिफाइनरीज़ लिमिटेड राष्ट्र को समर्पित किया
अभी शुरू की गई परियोजनाओं से असम के लोगों के लिए रोजगार के अनेकों अवसर बनेंगे: प्रधानमंत्री
भारत के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए देश का तेजी से औद्योगिक विकास आवश्यक है: प्रधानमंत्री
हमने ठप परियोजनाओं के तेज़ी से क्रियान्वयन के लिए प्रगति की पहल की है: प्रधानमंत्री मोदी
जब योजनाएं बनाने, पहल करने और रोडमैप तैयार करने की बात आती है तो समय से आगे बढ़कर सोचना महत्वपूर्ण होता है: प्रधानमंत्री
बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे: प्रधानमंत्री
मुद्रा और स्टार्ट-अप जैसी केंद्रीय सरकारी योजनाएं भारत के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डिब्रूगढ़ के समीप लेपेटकाटा में एक पेट्रो रसायन परिसर, ब्रह्मपुत्र क्रेकर एंड पॉलिमर लिमिटेड को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ रिफाइनरीज लिमिटेड के वैक्स प्लांट (मोम संयंत्र) को भी राष्ट्र के नाम किया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दो परियोजनाओं को आज राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। यह दो कारणों से महत्वपूर्ण हैं - (अ) प्राकृतिक कच्चे माल के लिए इनसे वैल्यू एडीशन (मूल्य संवर्धन) प्राप्त होगा; (ब) असम के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने से जहां देश भर में खुशी (आनंद) है, वहीं असम में चौतरफा खुशी (सर्वानंद) है।

इन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये रोजगार सृजन सुनिश्चित करेंगी और इनसे बड़े पैमाने पर लागत की बचत होगी। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की खातिर देश का तेजी से औद्योगिक विकास आवश्यक है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने अपनी ‘प्रगति’ पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पहल करोड़ों रुपये की ठप परियोजनाओं को प्रोत्साहन दे रही है।

प्रधानमंत्री ने इस बात को दोहराया है कि भारत के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोत्तर भारत को विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ाकर पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘मुद्रा’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी पहलों का उद्देश्य युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर न सिर्फ बड़े शहरों में बल्कि छोटे शहरों में भी पैदा होने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्र और राज्य दोनों को विकास के लिए मिलकर काम करना होगा।

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Fertiliser output steady; govt secures 3.7 MT urea imports for kharif

Media Coverage

Fertiliser output steady; govt secures 3.7 MT urea imports for kharif
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister extends greetings to the people of Maharashtra on Maharashtra Day
May 01, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today extended his best wishes to the people of Maharashtra on the occasion of Maharashtra Day.

The Prime Minister posted on X:

"Best wishes to my sisters and brothers of Maharashtra on Maharashtra Day. Maharashtra has a long history of social awakening, cultural richness and leadership across sectors. From literature, theatre, music and cinema to industry, education, science and public service, the state has made a lasting contribution to India’s growth. Praying for the continuous development of Maharashtra and the well-being of its great people.”

"महाराष्ट्र दिनानिमित्त महाराष्ट्रातील माझ्या सर्व बंधू-भगिनींना हार्दिक शुभेच्छा. सामाजिक प्रबोधन, समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा आणि विविध क्षेत्रांतील नेतृत्वाचा महाराष्ट्राला प्रदीर्घ गौरवशाली इतिहास लाभला आहे. साहित्य, नाट्य, संगीत, चित्रपट ते उद्योग, शिक्षण, विज्ञान आणि सार्वजनिक सेवा याद्वारे राज्याने भारताच्या प्रगतीत मोलाचे योगदान दिले आहे. महाराष्ट्राच्या निरंतर विकासासाठी आणि येथील महान जनतेच्या कल्याणासाठी मी प्रार्थना करतो."