प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस अवसर पर उन सबको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा, उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी भाजपा को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की।"

पीएम मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से कोरोनावायरस के संकट से जूझ रहे देश में जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, "भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
84% of women entrepreneurs use digital payment tools; 38% access credit platforms: Report

Media Coverage

84% of women entrepreneurs use digital payment tools; 38% access credit platforms: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी
June 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनाव में अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला की जीत पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार सुदृढ हो रही है। श्री मोदी ने आगे कहा, “मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्‍मीद करता हूं।”

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को हार्दिक बधाई।

भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

@ABDELAESPRIELLA