प्रधामंत्री मोदी ने 'रन फॉर रियो' को हरी झंड़ी दिखाई, ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
भारतीय खिलाड़ियों का दल पूरी दुनिया के दिल जीतेगा और उन्हें भारत की महान विरासत से परिचित कराएगा: प्रधानमंत्री
हमारी सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद खेलों पर बहुत अधिक ध्यान दिया है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘रन फॉर रियो’ को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय दल के प्रत्येक एथलीट ने अपना स्थान पाने के लिए कठिन मेहनत की है और निश्चित रूप से सभी खिलाड़ी रियो ओलंपिक में देश के लिए अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि भारतीय एथलीट पूरे विश्व के लोगों का दिल जीतेंगे और दुनिया को दिखा देंगे कि भारत क्या है।

उन्होंने देश से टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए आज से ही तैयार रहने की अपील की। उन्होंने अगले ओलंपिक के लिए देश के प्रत्येक जिले से कम से कम एक एथलीट की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार खिलाड़ियों के दल को पहले ही रवाना किया जा चुका है ताकि खिलाड़ी वहां की स्थितियों के अभ्यस्त हो पाएं।

प्रधानमंत्री ने सभी एथलीट को ओलंपिक गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा, "खेल जीवन की आवश्यकता है, हर किसी को खेलने और चमकने दो।"

बाद में प्रधानमंत्री ने ओलंपिक विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया और ‘रन फॉर रियो’ को हरी झंड़ी दिखाई।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Lakhpati Didi to Drone Didi: How India is building a wider women-led rural economy

Media Coverage

Lakhpati Didi to Drone Didi: How India is building a wider women-led rural economy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा,

"पश्चिम बंगाल में बीरभूम अग्निकांड में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi"