प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत मे ‘रन फॉर न्यू इंडिया’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई 
जब कोई व्यक्ति यह तय कर ले कि उसे कुछ हासिल करना है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है: पीएम मोदी 
देश का निर्माण सरकार या प्रशासन या कोई नेता नहीं करता है, देश का निर्माण इसके नागरिकों की ताकत से होता है: प्रधानमंत्री 
हमें एक ऐसे नए भारत का निर्माण करना है, जो जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो: प्रधानमंत्री मोदी 
हम ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जहां हर नागरिक सशक्त हो: पीएम मोदी 
नए भारत का निर्माण हमारा मिशन है। यही भारत की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले महापुरुषों और वीरांगनाओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सूरत मे रन फॉर न्यू इंडिया मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार मुक्त नये भारत का निर्माण करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा, हम ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जहां हर नागरिक सशक्त हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नए भारत का निर्माण हमारा मिशन है। यही भारत की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले महापुरुषों और वीरांगनाओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कोई व्यक्ति यह तय कर ले कि उसे कुछ हासिल करना है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है। पीएम मोदी ने कहा, “देश का निर्माण सरकार या प्रशासन या कोई नेता नहीं करता है, देश का निर्माण इसके नागरिकों की ताकत से होता है।”

इस आयोजन के लिए सूरत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सूरत के लोग अपने दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं और वे सद्भाव में विश्वास रखते हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत के नागरिकों से इस वर्ष जून में योग दिवस और अक्टूबर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Struck Trade Deals From Position of Strength: PM Modi; Calls for Higher Private R&D Spending After Union Budget 2026

Media Coverage

India Struck Trade Deals From Position of Strength: PM Modi; Calls for Higher Private R&D Spending After Union Budget 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 फ़रवरी 2026
February 15, 2026

Visionary Leadership in Action: From AI Global Leadership to Life-Saving Reforms Under PM Modi