प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले समर्थन के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रयासों की भी सराहना की।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, "मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने भाजपा का समर्थन किया। हमारी पार्टी हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि मिजोरम प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करता हूं, जिन्होंने राज्य के लोगों तक पहुंचकर हमारे सुशासन के एजेंडे को रेखांकित किया।"

प्रधानमंत्री ने पार्टी के डॉ. के. बेइचुआ और श्री के. ह्राह्मो को विधायक चुने जाने पर बधाई दी तथा भविष्य की उनकी सफल विधायी यात्रा की कामना की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan

Media Coverage

India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari