भाजपा के कार्यकर्ताओं का हर घर से नाता है, संवाद है और आपसी विश्वास कायम है, उसी की ताकत से हमें पूर्ण बहुमत मिला है और पुन: अधिक बहुमत से सत्ता में आए हैं: प्रधानमंत्री मोदी
हमारे लिए और भी सक्रियता से काम करने और जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है: पीएम मोदी
भाजपा जेपी नड्डा के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी: प्रधानमंत्री

“हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है और जिन आशाओं-आकांक्षाओं के कारण इस दल (भाजपा) का जन्म हुआ है, उन्हें पूरा किए बिना चैन से बैठना नहीं है।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जगत प्रकाश नड्डा को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के मौके पर अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा, ‘’हम सबके लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राजनीति में हम जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर चले थे, जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए चार-चार, पांच-पांच पीढ़ियां खप गईं, भाजपा ने उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-अपेक्षा के अनुरूप अपने आप को ढाला है और विस्तार किया है।‘’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “चुनावी मैदान को मैं कभी चुनौती नहीं मानता हूं। ये तो आते हैं, जाते हैं, चलते हैं। देश की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को तैयार करना, उनको समर्पित भाव से आगे बढ़ाना और उन सबके सामूहिक पुरुषार्थ से देश को नई ऊंचाई पर ले जाना हमारा संकल्प है और हम इसलिए राजनीति में आए हैं।“  श्री मोदी ने कहा कि प्रारंभ से ही पार्टी का स्वभाव रहा है कि पार्टी के हॉरिजेंटली विस्तार के साथ ही कार्यकर्ताओं का भी वर्टिकल विस्तार होता रहे। इसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिलती चली जा रही है, जो अपने कालखंड में उत्तम से उत्तम सेवा करके पार्टी को आगे बढ़ाने में सक्षम है। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित शाह के कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने काफी कम समय में विस्तार किया है, जनाकांक्षाओं से खुद को जोड़ा है और समयानुकूल परिवर्तन किया है। भाजपा सिर्फ संख्या बल पर नहीं, बल्कि जनसामान्य के दिलों में जगह बनाने वाली पार्टी है। श्री मोदी ने कहा, ‘’राजनीतिक दल के लिए सत्ता में रहते हुए संघर्ष करना आसान नहीं होता है। ऐसे समय में दल को चलाना और उसे आगे बढ़ाना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। हमने पहले की तुलना में पार्टी की शक्ति बहुत बढ़ाई है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा पली-बढ़ी और पनपी हुई पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी बात है।‘’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में उन्हें संगठन का काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजन कैसे भाजपा को आगे बढ़ाते रहे हैं और नए लोगों को मौका देते हैं, इसका उन्होंने लगातार अनुभव किया है। श्री मोदी ने विश्वास जताया कि नड्डा जी का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा और ऊर्जा भरने का काम करेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Coconut industry gets a policy boost

Media Coverage

Coconut industry gets a policy boost
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 फ़रवरी 2026
February 17, 2026

India’s Tech-focused Revolution under PM Modi’s Leadership Takes Centre Stage at the IndiaAI Impact Summit