पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में किया सौनी प्रोजेक्ट का उद्घाटन
मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि किसानों के लिए पानी सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता हैः पीएम मोदी
पीएम ने जल संरक्षण पर ज़ोर देते हुए केन्द्र सरकार के फसल बीमा योजना के मुख्य बिंदुओं को सौराष्ट्र की जनता को बताया
केन्द्र की उज्जवला योजना और एलईडी बल्ब वितरण लोगों के जीवन में गुणवत्ता लेकर आ रही हैः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सानोसारा गुजरात में सौराष्ट्र नर्मदा सिंचाई (सौनी) परियोजना का शुभारंभ किया। .

प्रधानमंत्री ने एजेआई-3 बांध स्थल का दौरा किया, और बांध के गोटों से पानी छोड़े जाने के साक्षी बने।

इस अवसर पर एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने स्मरण किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर भी हमेशा से ही उनका दृढ़ विश्वास था कि पानी किसान के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य के जल स्तर में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी। उन्होंने आगे कहा, चैक डैम का भी बड़ी संख्या में निर्माण किया गया है।

प्रधानमंत्री ने चर्चा की कि कैसे कच्छ तक में स्थिति बदल गई, जहां कि एक समय पर हमारे जवानों को पर्याप्त पानी तक नहीं मिलता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समय अभी भी याद है जब वह सौराष्ट्र के सांसदों से पहली बार मिले थे और सौनी परियोजना पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि यह एक पहल है जिस पर हर एक गुजराती को गर्व करना चाहिए।

श्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया, और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कई प्रकार के कदमों के बारे में बताया, जैसे फसल बीमा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि किस तरह से एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला और एलईडी बल्ब वितरण जैसी योजनाएं लोगों के जीवन की गुणवत्ता में बदलाव ला रही हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors

Media Coverage

India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की।
April 25, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष संस्थान अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के दीर्घकालिक योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने वाली पीढ़ियों के निर्माण में इसकी भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट किया:

"भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस वर्ष हम इस संस्थान का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। इस संस्थान को मेरी शुभकामनाएं।"