मेरी सरकार सभी श्रमिकों के लिए एक उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी
स्वस्थ और समृद्ध श्रमिक से एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा: प्रधानमंत्री मोदी
मेरी सरकार हमारे उन भाइयों और बहनों के कल्याण के लिए समर्पित हैं जो हमारे राष्ट्र निर्माता हैं: प्रधानमंत्री मोदी
लोक सेवा वितरण मानकों के सुधार में मेरा दृढ़ विश्वास है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सरकार ने देश के श्रमिकों के कल्याण के लिए कई अनोखे कदम उठाए हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे श्रम कानून के निर्माण में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान को याद किया

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे भारत के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रोत्साहित हैं ताकि भारत सभी के काम करने के लिए एक अच्छा कार्यस्थल बन सके। श्री मोदी ने कहा कि सरकार सभी श्रमिकों के लिए एक उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “स्वस्थ और समृद्ध श्रमिक से एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक सेवा वितरण मानकों के सुधार में उनका दृढ़ विश्वास है और इसे ध्यान में रखते हुए ईएसआई अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कई पहल शुरू किये गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने देश के श्रमिकों के कल्याण के लिए कई अनोखे कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के श्रम कानून के निर्माण में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान को भी याद किया।

Click here to read the full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry

Media Coverage

Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
April 02, 2026
प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक संपर्कों में हुई प्रगति की जानकारी दी
प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री महामहिम श्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक संपर्कों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति श्री पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया।

उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के प्रति आशान्वित हैं।