प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “टाइम्स नाउ” अमेज़िंग इंडियन्स अवार्ड्स दिये
प्रधानमंत्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों का सामना कर महान उपलब्धियां हासिल करने वाले पुरस्कार विजेताओं की सराहना की
पुरस्कार विजेताओं की यात्रा उस हीरे की तरह है जो अनेक कठिनाईयों से गुजरता है और फ़िर शरीर पर चमकता है: प्रधानमंत्री
दुनिया भर में महान उपलब्धि हासिल करने वालों में ज्यादातर वो लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में काफी शक्ति जीवन से जूझने के लिए खपाई है: पीएम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ‘टाईम्‍स नाऊ’ अद्भुत भारतीय सम्‍मान 2016 प्रदान किए। यह सम्‍मान विपरीत परिस्थितियों में महान उपलब्धि‍ हासिल करने के लिए दिए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्‍मान पाने वालों की जीवन यात्रा हीरे के समान है, जिसे पहचान और चमक पाने से पहले कठोर परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि अधिकतर चर्चा सत्‍ता में रहने वालों या सत्‍ताधारी वर्ग के जीवन के आसपास घूमती रहती है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग बड़ी से बड़ी बाधाओं और विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ा संघर्ष कर आदर्श लक्ष्‍य हासिल करते या समाज सेवा करते हैं, उनको कम ही पहचान मिल पाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सैकड़ों युवाओं को समाज का जिम्‍मेदार सदस्‍य बनाने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक के योगदान पर शायद ही ध्‍यान दिया जाता है, जबकि छोटे स्‍तर के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी सम्‍मान दिया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व भर में महान उपलब्धि हासिल करने वाले वे लोग हैं जिन्‍होंने अपनी निजी बाधाओं और कठिनाइयों से पार पाकर समाज में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने रामायण और महाभारत के कई उदाहरण देते हुए कहा कि यह बात भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं में नजर आती है। उन्‍होंने पंज प्‍यारे और क्षत्रपति शिवाजी की सेना के साहसी मराठा योद्धाओं को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने टाईम्‍स नाऊ को ऐसे अद्भुत भारतीयों की खोज कर सम्‍मानित करने के लिए बधाई दी। उन्‍होंने सम्‍मान पाने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्यों से अन्‍य लोग भी प्रेरित होंगे।

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh

Media Coverage

India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं
July 18, 2026
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण को देखने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पूर्व स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं और इसे राष्ट्र की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक नए आयाम का द्वार खोलता है और नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, इस ऐतिहासिक अभियान को देखने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक नई उपलब्धि!

आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करेगी।

यह चार चरणों वाला रॉकेट तेज़ी से और मांग के अनुसार प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को उजागर करता है। यह भी दिखाता है कि हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और उद्यम के लिए नए अवसर कैसे खोल रहे हैं।

स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफल प्रक्षेपण के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम-1 ऊंचाइयों को छूए, इतिहास रचे और नवप्रवर्तकों की एक पीढ़ी को प्रेरित करे।

मैं सभी भारतीयों, विशेषकर अपने युवा मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे इस ऐतिहासिक मिशन का अनुसरण करें और #IndiaWithVikram1 का उपयोग करके टीम स्काईरूट की सफलता की कामना करें।

@SkyrootA