सरकार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 
देश भर में साइन भाषा को सिंक्रनाइज़ करने के लिए सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं: प्रधानमंत्री 
पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप की दिशा में काम करने वालों से किया आग्रह, दिव्यांग जनों के लाभ के लिए कुछ नया सोचें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजकोट में सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया और दिव्यांगों के लिए सहायता राशि और सहायक उपकरण वितरित किए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने स्टार्टअप क्षेत्र का आह्वान करते हुए कहा कि वह इस प्रकार की खोज और प्रौद्योगिकी के लिए काम करें, जो दिव्यांग बहनों और भाइयों के जीवन में बदलाव ला सके।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर थावरचंद गहलोत और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बहनों और भाइयों के कल्याण के लिए वह जो कुछ कर रहे हैं वह अपने आप में ऐतिहासिक और सराहनीय है।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक जब हम स्वतंत्रता का 75 वर्ष मनाएंगे, कोई भी भारतीय व्यक्ति बिना घर के नहीं होना चाहिए और घरों में समुचित सुविधाएं भी होनी चाहिए।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Water conservation in India: The community as custodian

Media Coverage

Water conservation in India: The community as custodian
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 मार्च 2026
March 21, 2026

Empowering Bharat Holistically: Health, Finance, Heritage & Export Growth Under the Leadership of PM Modi