प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह में भाग लिया
महर्षि दयानंद सरस्वती एक क्रांतिकारी थे। उन्होंने अंधविश्वास के खिलाफ़ आवाज़ उठाई: प्रधानमंत्री मोदी
दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की और इसका महत्व आज भी बना हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
सरकार गरीबी उन्मूलन और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित "नई दिशा, नया संकल्प" कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना आजादी के लिए हुए 1857 के विद्रोह की पृष्ठभूमि में हुई थी। इसने अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सामाजिक सुधारों के लिए एक बल के रूप में कार्य किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नये संकल्प से भारत की छवि को वैश्विक रूप से ऊंचा उठाया जाना चाहिए। यही स्वामी दयानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि डीएवी के छात्रों और पूर्व छात्रों की विशाल शक्ति अगर कुछ मुद्दों पर काम करने का संकल्प ले तो छोटी सी अवधि में ही वे मिलकर महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा 21 वीं सदी के आधुनिक और वैज्ञानिक भारत के सृजन के प्रयास होने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डीएवी कालेज प्रबंधन समिति ने स्वच्छ गंगा पहल में अपना सहयोग देने की पेशकश की है। इस पेशकश का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐसी पहल है जो जनता की भागीदारी के माध्यम से ही सफल हो सकती है

प्रधानमंत्री ने युवाओं के लाभ के लिए मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया और कौशल विकास जैसी विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में भी बताया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman

Media Coverage

21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जुलाई 2026
July 14, 2026

From Local Fields to Global Recognition: PM Modi’s ‘Vocal for Local’ is Now Delivering Real Global Respect