भारत के लोगों ने हममें विश्वास दिखाया है। हम मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
हमारी सरकार ‘विकासवाद’ में विश्वास रखती है न कि विरोधवाद में: प्रधानमंत्री मोदी
लोकतंत्र में जनता की भागीदारी राष्ट्र को बदलने की शक्ति रखती है: प्रधानमंत्री मोदी
भ्रष्टाचार को रोकने के हमारे अभियान में हमने 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लीकेज बचाये हैं: प्रधानमंत्री मोदी
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं: प्रधानमंत्री मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए सरकार के दो साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। नई दिल्ली में ‘एक नई सुबह’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में परिवर्तन लाने के लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न अभूतपूर्व पहल का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के नागरिकों पर भरोसा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार तेज गति से कई कदम उठा रही है ताकि देश भर के लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार देश भर के गरीबों का विकास करने और उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजनाओं और गिव इट अप आदि उन कई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बात की जिनके फलस्वरूप गरीबों एवं वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Explains How India Overcame the West Asia Energy Crisis, Slams Opposition for Fear-Mongering

Media Coverage

PM Modi Explains How India Overcame the West Asia Energy Crisis, Slams Opposition for Fear-Mongering
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी
July 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।

आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

@POTUS
@realDonaldTrump