अमेरिका ने 200 से अधिक सांस्कृतिक कलाकृतियाँ भारत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की
सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है: प्रधानमंत्री मोदी
लोग भारत की प्राचीन सभ्यता के कारण इस देश की ओर आकर्षित होते रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
दोनों सरकारें एवं कानून सांस्कृतिक कलाकृतियों की तस्करी पर और अधिक सतर्क: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मूर्तियों को वापस लौटाये जाने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस समारोह में चोरी हुई 200 से अधिक सांस्कृतिक कृतियाँ भारत को लौटायी गईं। प्रधानमंत्री ने प्राचीन धरोहरों को लौटने का निर्णय लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने कहा कि इस तरह के धरोहर भी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग भारत की प्राचीन सभ्यता के कारण इस देश की ओर आकर्षित होते रहे हैं और यहाँ की ऐतिहासिक संस्कृति और समृद्ध इतिहास को देखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “दोनों सरकारें एवं कानून सांस्कृतिक कलाकृतियों की तस्करी पर और अधिक सतर्क हो गए हैं और इसे रोकने के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध व्यापार में लिप्त लोगों को पकड़ने में प्रौद्योगिकी अहम भूमिका निभा सकता है।
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Exports may hit $1 Tn in FY27 on new trade deals, tariff cuts

Media Coverage

Exports may hit $1 Tn in FY27 on new trade deals, tariff cuts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 फ़रवरी 2026
February 10, 2026

Stable Banks, Soaring Growth, Sectoral Wins: Celebrating India's Unstoppable Rise in 2026 Under PM Modi