प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में चुनावी रैली को संबोधित किया, लोगों से भाजपा सरकार चुनने की अपील की
आज पूरा विश्व भारत की ताक़त को पहचानता है और इसे स्वीकार करता है: प्रधानमंत्री मोदी
जिन राज्यों में भाजपा को सेवा करने का मौका मिला है, वो राज्य विकास की नई उंचाईयों को छू रहे हैं: प्रधानमंत्री
जहां भी कम्युनिस्टों ने शासन किया, गरीबी और हिंसा ने उन राज्यों को बर्बाद कर दिया: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस अर्थात भ्रष्टाचार: केरल में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज थ्रिपुनिथुरा, केरल में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे भारत सरकार न सिर्फ़ देश में रहने वाले नागरिकों बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों की भी चिंता करती है। उन्होंने खाड़ी देशों में में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में सुधार लाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने विश्व मंच पर भारत की स्थिति के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, "आज पूरा विश्व भारत की ताक़त को पहचानता है और इसे स्वीकार करता है। विश्व की विभिन्न रेटिंग एजेंसियों ने एक ऐसे समय में भारत को सबसे बेहतर रूप से उभरती अर्थव्यवस्था माना है जब विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति ख़राब है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन राज्यों में भाजपा को सेवा करने का मौका मिला है, वो राज्य विकास की नई उंचाईयों को छू रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा शासित राज्य प्रगति कर रहे हैं। चाहे उद्योग हो, किसानों का कल्याण हो या कोई अन्य क्षेत्र हो, भाजपा शासित राज्य आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन जहां भी कम्युनिस्टों ने शासन किया, गरीबी और हिंसा ने उन राज्यों को बर्बाद कर दिया। श्री मोदी ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के लिए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा मंजूर की गई ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के कार्यान्वयन के बारे भी में बात की।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अर्थात भ्रष्टाचार। कांग्रेस के लिए सब कुछ भ्रष्टाचार से शुरू होता है। वे घोटाले में लिप्त थे। उन्होंने बुद्धिमान लोगों के पैसे लूट लिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सरकारी कर्मचारियों की प्रतिष्ठा के लिए काम नहीं किया।

श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दोनों अवसरवादी हैं। कांग्रेस पार्टी केरल में तो वाम दलों के खिलाफ लड़ रही है लेकिन बंगाल में वो वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है! जो लोग केरल और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग नीति और सोच के साथ आगे बढ़ रहे हाँ, क्या उन पर भरोसा किया जा सकता है? कांग्रेस और कम्युनिस्ट लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचते हैं, वे सिर्फ़ एक-दूसरे के लिए सोचते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चुनावों से केरल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी जो राज्य को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाएगा । उन्होंने लोगों से विकास उन्मुख भाजपा सरकार के लिए वोट करने की अपील की।

प्रधानमंत्री की इस रैली में पार्टी के कई कार्यकर्ता और प्रदेश भाजपा के कई नेता भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”