प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की 
प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति, बिजली और संचार सेवाओं की जल्द बहाली के आदेश दिए 
क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था को सुचारू करने और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक उच्चस्तरीय बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी, अन्य वरिष्ठ मंत्री और राज्य सरकार, आपदा राहत एजेंसियों एवं पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।  

प्रधानमंत्री को बाढ़ से हुए नुकसान और चलाए जा रहे राहत कार्यों का विवरण दिया गया। 

प्रधानमंत्री ने राहत अभियान में शामिल वायुसेना समेत सभी एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव के लिए अपने सर्वोत्तम संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, हाईजीन और स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया और कहा कि इन पहलुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि फसल बीमा कंपनियों समेत बीमा कंपनियों को जल्द से जल्द संपत्ति, फसलों आदि के नुकसान का व्यवस्थित आकलन करने और दावों के शुरुआती निपटारे के लिए कदम उठाने की सलाह दी जा सकती है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। 

प्रधानमंत्री ने पानी की आपूर्ति, बिजली और संचार व्यवस्था तुरंत बहाल करने की भी बात कही।

प्रधानमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने, विद्युत ढांचा बहाल करने और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए विशेष टीमें गठित करने का सुझाव दिया। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात को गत सप्ताह में भारी बारिश का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कल से दस और हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों की गति बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नुकसान की सीमा का मूल्यांकन किया जाएगा तथा इनके लिए छोटे एवं दीर्घकालिक उपाय किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने अभी तक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार, अन्य दूसरी सभी एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। 

प्रधानमंत्री ने बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायलों को भी 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने एसडीआरएफ के तहत 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि तत्काल दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि बाढ़ से उत्पन्न हुई चुनौती से गुजरात एवं यहां के लोग मजबूत और सफलतापूर्वक उभर जाएंगे। उन्होंने राज्य की जनता को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Explains How India Overcame the West Asia Energy Crisis, Slams Opposition for Fear-Mongering

Media Coverage

PM Modi Explains How India Overcame the West Asia Energy Crisis, Slams Opposition for Fear-Mongering
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी
July 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।

आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

@POTUS
@realDonaldTrump