आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला राजनीतिक तौर पर मुश्किल भले लगता हो, लेकिन इसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगाई है: प्रधानमंत्री मोदी
Better Tomorrow के लिए हमारी सरकार, वर्तमान की चुनौतियों पर, समस्याओं पर काम कर रही है: पीएम मोदी
हमें याद रखना होगा कि राम जन्मभूमि का फैसला आने से पहले न जाने क्या-क्या आशंकाएं जताई जा रहीं थी,
सुबह फैसला आया और शाम होते-होते देश के लोगों ने सारी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया, इसके पीछे का भाव क्या था - Better Tomorrow: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 17वीं हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में उद्घाटन भाषण दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज, किसी भी देश के विकास के लिए संवाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संवाद बेहतर भविष्य की नींव रखता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ मंत्र के साथ वर्तमान चुनौतियों और समस्याओं पर काम कर रही है।

सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों के बारे प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के लोगों को आशा की एक नई किरण मिली है। मुस्लिम महिलाएं अब तीन तलाक की परंपरा से मुक्त हैं, अवैध कॉलोनियों पर फैसले से 40 लाख लोगों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बेहतर कल के लिए, एक नये भारत के लिए ऐसे कई निर्णय लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अब उन जिलों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है जो स्वास्थ, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के कई संकेतकों में पीछे छूट गये थे। उन्होंने कहा कि 112 जिलों को विकास और शासन के प्रत्येक मानदंड के आधार पर, अकांक्षी जिलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन जिलों में कुपोषण, बैंकिंग सुविधाओं, बीमा, बिजली और अन्य सुविधाओं के लिए विभिन्न मानकों पर रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि इन 112 जिलों का बेहतर भविष्य देश के लिए बेहतर कल को सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने जल जीवन मिशन के बारे में उल्लेख किया और कहा कि सरकार 15 करोड़ घरों को पाइप जलापूर्ति से जोड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार एक सक्षम, मददगार और प्रोत्साहक के रूप में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई आर्थिक सुधार जैसे ऐतिहासिक बैंक मर्जर, श्रम कानूनों की संहिता बनाना, बैंकों के पुनर्पूंजीकरण, कॉरपोरेट करों में कमी जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि इजी ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत की रैकिंग में 79 रैंकिंग का सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 25 हजार करोड़ का फंड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 100 लाख करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत का यात्रा एवं पर्यटन प्रतियोगितात्मकता सूचकांक में 34 वां स्थान है। उन्होंने बताया कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, खासकर गरीबों के लिए। उन्होंने मानव संसाधन को रूपांतरित करने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार परिणाम आधारित, परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है और सेवाओं के समयबद्ध वितरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का रोडमैप "सही इरादा, सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी और 130 करोड़ भारतीयों के बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी कार्यान्वयन" है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi