उत्तर प्रदेश के उरई और फूलपुर में श्री नरेंद्र मोदी की चुनाव प्रचार, लोगों से भाजपा सरकार के लिए वोट करने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री मोदी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना,  उत्तर प्रदेश के धीमी विकास लिए ठहराया जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश की सरकार बुंदेलखंड के विकास पर ध्यान नहीं दे रही: प्रधानमंत्री मोदी
राज्य में खराब कानून व्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार से पूछा सवाल
युवाओं के लिए नए अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने स्किल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रमों की शुरुआत की: प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के उरई और फूलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए विकास के चार मंत्र लेकर चल रही है, किसान को सिंचाई, बालकों को पढ़ाई, युवकों को कमाई और बुजुर्गों को दवाई। श्री मोदी ने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो केन-बेतवा नदी को जोड़ दिया जाएगा, जिससे बुंदेलखंड के हर कोने में पानी पहुंच जाएगा। साथ ही बुंदेलखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में स्वतंत्र बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसका साप्ताहिक हिसाब रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि गरीब को सस्ती दवाई मिले। इसके लिए 700 दवाइयों के दाम कम किए गए है। जो कैंसर की दवाई पहले 30 हजार में मिलती थी, वो अब 2 हजार रुपये में और बीपी, शूगर की जो दवाई 80 रूपये में मिलती थी, उसके दाम 12 रूपये कर दिए गए है। यही नहीं अब हार्ट की एंजियोप्लास्टी में लगने वाला स्टेंट जो पहले डेढ़ लाख में आता था, उसके दाम भी घटाकर 25 हजार तक कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूरिया का नीम कोटिंग करने के साथ उसका दाम भी घटा दिया है। नीमकोटिंग यूरिया की वजह से किसानों की फसलों की पैदावार में भी 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। श्री मोदी ने कहा अगर भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो खनन माफियाओं की खुले आम खनिज संपदाओं की लूट पर रोक लगाएगी। साथ ही नौजवानों को पलायन न करना पड़े, इसकी कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्किल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर रही है जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जबकि प्रदेश के 1500 गांवों में पहली बार केंद्र सरकार के प्रयासों से बिजली पहुंच चुकी है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा देश में विकास का माहौल तैयार करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है।

 

ओरई का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

फूलपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19

Media Coverage

New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सम्मान और सराहना के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकृति व्यक्ति को मूल्यवान, गौरवान्वित और संतुष्ट महसूस कराती है। उन्होंने उल्लेख किया कि ऐसी पहचान न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि व्यक्ति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-

“त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌ ।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”

यह सुभाषित संदेश देता है कि जब हमें किसी व्यक्ति द्वारा सम्मान के साथ स्वीकार किया जाता है, तो हम अत्यंत गर्व और सौभाग्य का अनुभव करते हैं। यह पूर्णतः सत्य है कि महान व्यक्तियों द्वारा दिया गया सम्मान किसी व्यक्ति के भीतर उसके स्वयं के गुणों के प्रति आत्मविश्वास को गहराई से जगाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकार्यता व्यक्ति को गर्व और संतोष का अनुभव कराती है। इससे जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं एक नई ऊर्जा और उत्साह का भी संचार होता है।

त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”