कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है। कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार औऱ घोटाले की गारंटी है: चंबी में पीएम मोदी
कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के भरोसे चल रहे हैं, इसलिए बीजेपी सरकारों का बार-बार आशीर्वाद मिल रहा है: पीएम मोदी
कांग्रेस सिर्फ 2 राज्यों में सत्ता में रह गई है। कांग्रेस विकास के लिए नहीं , बल्कि आंतरिक कलह के कारण सुर्खियों में रहती है : चंबी में पीएम मोदी
कांग्रेस अब भी मानती है कि हिमाचल के लोग उन्हें वोट देंगे क्योंकि वे हर 5 साल में एक वैकल्पिक सरकार के फॉर्मूले में विश्वास करते हैं: सुजानपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी और सुजानपुर में दो रैलियां कीं। इन रैलियों में उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी देने वाली पार्टी बन गई है। देश के ज्यादातर राज्यों की तरह पांच साल पहले आपने हिमाचल से भी कांग्रेस की विदाई कर दी थी, अब उसे लौटने नहीं देना है। पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल प्रदेश के साथ विश्वासघात किया है, जो छल किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीजों के लिए तरसा दिया था। दूसरी ओर भाजपा है, जिसने हिमाचल के घर-घर तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास किए हैं। इसी वजह से हिमाचल के साथ ही पूरे देश के लोग भाजपा पर इतना विश्वास करते हैं। भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने राजनीति में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। भाजपा की पहचान सुशासन से है, कल्याणकारी नीतियों से है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। वहीं कई दूसरे राजनीतिक दल परिवारवाद और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए बीजेपी की सरकारों को बार-बार लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। केंद्र के साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, गोवा जैसे राज्यों में लगातार बीजेपी की सरकारें रिपीट हुई हैं। इस बार तो उत्तराखंड के लोगों ने पुरानी परंपरा को बदलकर बीजेपी को ही चुना है। यूपी में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी, लगातार जीतकर सरकार में वापस आई हो। जबकि कांग्रेस जहां भी एक बार सरकार से गई, फिर उसका लौटना मुश्किल हुआ है। तमिलनाडु में कांग्रेस को करीब 60 साल से, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में लगभग 50 साल से और यूपी, बिहार एवं गुजरात में करीब 40 साल से लोगों ने सत्ता से बाहर ही कर रखा है। ओडिशा में करीब 30 साल से और नागालैंड में 25 साल से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। क्योंकि कांग्रेस का आधार आज भी सिर्फ परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल के लोगों की अपेक्षाओं-आकांक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती। आपने पांच साल पहले कांग्रेस की विदाई कर दी थी, अब उसे लौटने नहीं देना है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकार में निरंतरता होती है और वह वापस आती है तो लोगों को भी सरकार से हिसाब मांगने का मौका मिलता है। आप सोचिए कोरोना के समय कितनी मुश्किलें आईं। हमने देश के साथ ही हिमाचल में टीकाकरण पर बहुत बल दिया। इसी के चलते देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश बना, जहां पर शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। उन्होंने कहा कि हम जन्म से लेकर उम्र के आखिरी पड़ाव तक महिलाओं की सभी चुनौतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। बेटियों से जुड़ी हर समस्या के समाधान के साथ ही नई-नई योजनाओं से उनके जीवन को आसान, समृद्ध और सशक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं। बेटियों के लिए किए ऐसे ही कामों के आधार पर हम आपसे दोबारा आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों और बेटियों के लिए ऐसे ही और भी कामों को डबल इंजन सरकार आगे बढ़ाने वाली है। इसलिए हिमाचल के राजनीतिक रिवाज को बदलने की जिम्मेदारी हमारी माताओं-बहनों ने ही उठा रखी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुजानपुर की दूसरी रैली में कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उपचुनाव के परिणाम आए हैं। आपने देखा होगा कि जहां कभी भाजपा को बहुत कमजोर माना जाता था, वहां भी कमल का फूल खिल रहा है। लेकिन कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार या मुख्य विपक्षी दल होती थी, वहां भी कांग्रेस की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। जो क्षेत्र कभी कांग्रेस के गढ़ माने जाते थे, वहां भी कांग्रेस का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल पांच साल उसके-पांच साल मेरे वाले फॉर्मूले पर ही चलेगा। इसलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल की कोई परवाह नहीं करते। पीएम मोदी ने कहा कि जो विपक्ष का काम नहीं कर सकते, वो सरकार में आने के भी अधिकारी नहीं हैं। इसलिए हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है कि कांग्रेस को दूर ही रखेंगे। आज देवभूमि पुकार रही है, भाजपा को फिर वापस लाएंगे, हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि फौजी परिवार जानते हैं कि कांग्रेस का इतिहास किस तरह की झूठी गारंटियों का रहा है। यही कांग्रेस है जिसके राज में हमारे फौजी भाइयों के पास न तो पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट थी, और न ही बर्फ में इस्तेमाल होने वाले अच्छे जूते थे। यही कांग्रेस है, जिसके राज में बॉर्डर पर बसे गांवों को मूल सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। यही कांग्रेस है, जिसने फौजियों को वन रैंक वन पेंशन के नाम पर लगातार 40 साल तक धोखा दिया। उन्होंने कहा कि हमने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया, बल्कि इसका एरियर भी पूरे सम्मान के साथ दिया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि OROP की वजह से अब तक देशभर के फौजी परिवारों को लगभग 60 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त मिल चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आपको ये भी नहीं भूलना है कि यही कांग्रेस है जिसके नेता आर्मी चीफ का अपमान करते हैं। फौज के लोगों की तुलना गुंडों से करते हैं। यही कांग्रेस है, जिसके नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं और हमारे वीर बेटे-बेटियों के शौर्य को कठघरे में खड़ा करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बीते 8 वर्षों में महिलाओं की सुविधा, बेटियों की पढ़ाई और कमाई के लिए केंद्र सरकार ने लगातार काम किया है। हिमाचल में भाजपा ने महिलाओं के लिए इस बार एक अलग संकल्प-पत्र जारी किया है। इसमें बेटियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर प्रकार की सुख-सुविधा बढ़ाने का रोडमैप है, जो दिखाता है कि भाजपा महिलाओं की समस्याओं और उनसे जुड़े विषयों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है।

चंबि का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet

Media Coverage

India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 सितंबर 2026
September 10, 2026

Beyond Metros, Beyond Borders: How India Is Rewriting Its Growth Story Under PM Modi