कांग्रेस बहाने बना रही है, उनके नेता अब ईवीएम को दोष दे रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
गुजरात बाढ़ से जूझ रहा था, और कांग्रेस के विधायक बेंगलुरू के रिसॉर्ट्स में बैठे हुए थे: पीएम मोदी 
कांग्रेस के नेता सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे, उन्हें क्या पता, गरीबी क्या होती है: गुजरात में प्रधानमंत्री 
मेरे जीवन का हर क्षण भारत और 125 करोड़ भारतीयों के लिए समर्पित है: प्रधानमंत्री मोदी 
125 करोड़ भारतीयों के बल पर भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है: पीएम मोदी 
यूपीए ने गुजरात की विकास यात्रा में बाधा डालने का हर संभव प्रयास किया: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात में कांग्रेस के कुशासन के कई उदाहरणों के बारे में बताया।

पीएम मोदी ने विस्तार से बताया कि पहले दौर में कांग्रेस हार गई थी और दूसरे दौर के बारे में सोच भी नहीं रही थी क्योंकि उन्हें पता था कि यहां जनता भाजपा को ही अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस अब अपनी हार छिपाने का कारण ढूढ़ रही है और उनके नेता ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि ईवीएम ब्लूटूथ से कनेक्टेड है।"

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि कैसे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, अन्य मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और उन्होंने खुद बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर संकट के समय लोगों की मदद न करने का आरोप लगाया।" पीएम मोदी ने कहा कि जब गुजरात बाढ़ से जूझ रहा था, तब कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु के रिसॉर्ट्स में समय बिता रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "भाजपा गुजरात के लोगों के दिलों में है।" 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी की 'आलू की फैक्ट्री' वाली टिप्पणी पर बोलते हुए कहा, "हमारे किसान कड़ी मेहनत करते हैं और आलू उगाते हैं। अगर कभी कांग्रेस सत्ता में आती है, तो ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि उनके नेता कहते हैं कि हम कारखानों में आलू का उत्पादन करेंगे। कृषि के बारे में कांग्रेस का बुनियादी ज्ञान अधूरा है।"

उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी कहने वाली कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार हमेशा लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए काम करती रही है और आगे भी ऐसा करती रहेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान जब मैं गुजरात के गांवों में जाकर माता-पिता से अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहता हूं। तो क्या मैं यह बात अंबानी के बच्चों के लिए कहता हूं? नहीं, मैं यह बात गरीबों के बच्चों के लिए कहता हूं। हम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं ... जब हम किसानों के पास गए, कृषि महोत्सव किया, तब हमने अमीरों की मदद नहीं की। हम गरीबों के बीच में रहते हैं, कांग्रेस पार्टी के लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें क्या मालूम कि गरीबी क्या होती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाओं, जैसे सुजलाम सुफ़लाम् योजना, 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में बात की जिससे गुजरात में लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने यूरिया की नीम कोटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे किसानों को काफी लाभ हुआ है। पीएम मोदी ने स्टेंट की कीमतों में आई कमी के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। 

नाडियाड में प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान विकास है। उन्होंने पिछले दो दशकों में राज्य में किए गए कई विकास कार्यों के बारे में बात की। उन्होंने राज्य में विकास न होने के कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैला रही है। 

उन्होंने कहा, "मेरे जीवन का हर क्षण भारत और 125 करोड़ भारतीयों के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन योजना - जन-धन योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि जन-धन योजना के तहत अबतक लगभग 30 करोड़ खाते खोले गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से कैसे लोगों को लाभ मिल रहा है। 

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और पूरा विश्व इसे देख रहा है। उन्होंने कहा, "125 करोड़ भारतीयों के बल पर भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यूपीए ने गुजरात की विकास यात्रा को पटरी से उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा, "जब मेरे पास आवश्यक बजट था और मैं गुजरात के गांवों में गैस पाइपलाइनें बिछाना चाहता था, लेकिन यूपीए इस पर चिंतित हो गई और उसने इसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जिसके बाद मुझे इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किया कि गुजरात के दो विकास इंजन हैं- एक गांधीनगर में और दूसरा, दिल्ली में। पीएम मोदी ने कहा, "क्या आपने इस साबरमती नदी को देखा हैं? पहले यहां सर्कस आयोजित किए जाते थे, अब रिवरफ्रंट देखें, यह है - विकास, लेकिन कांग्रेस के लिए विकास वहीं है, जहां वे पैसा कमा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने 'प्रगति' पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे विकास की गति को बढ़ाने में काफी मदद मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जलमार्गों को विकसित करने के अपने विजन, स्वच्छता और स्टार्ट-अप सेक्टर पर सरकार के जोर के बारे में बात की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit

Media Coverage

Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 जुलाई 2026
July 11, 2026

Record Exports, Record Investments, Record Pride: India’s Rise Under PM Modi is Multi-Dimensional